लखनऊ। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा के सी ब्लॉक स्थित दत्त भवन में एक भव्य एवं गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल तीन, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक ओपी श्रीवास्तव का प्रभावशाली मुख्य उद्बोधन रहा।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पूर्वी विधानसभा में “सम्मान अभियान- 2026” के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
अपने उद्बोधन में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि 14 अप्रैल केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि अधिकारों की रक्षा तभी संभव है, जब हम अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से पालन करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”
वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
विधायक ने अपने संबोधन में प्रख्यात जनकवि सफदर हाशमी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को प्रेरित किया— “क ख ग घ को पहचानो, अलिफ़ को पढ़ना सीखो, अ आ इ ई को हथियार, बनाकर लड़ना सीखो!”
समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के पांच प्रमुख लोगों का किया गया सम्मान
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए आज केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही वास्तविक सामाजिक न्याय है।
विधायक ने शिक्षा का महत्व बताते हुए पढ़ा शेर -“क ख ग घ को पहचानो, अलिफ़ को पढ़ना सीखो, अ आ इ ई को हथियार, बनाकर लड़ना सीखो!”
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, संघर्ष और संकल्प के मार्ग पर चलकर ही बाबा साहब के विचारों को सशक्त बनाया जा सकता है। समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा।

कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा बाबा साहब के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समरस समाज की स्थापना संभव है।
इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के पांच प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पेपर मिल वार्ड से महेंद्र वाल्मीकि, कॉल्विन तालुकदार वार्ड से मनोज साथी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से जितेंद्र वाल्मीकि, विवेकानंद वार्ड से रमेश वाल्मीकि एवं मैथिलीशरण गुप्त वार्ड से शनि रावत शामिल रहे।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि,उपाध्यक्ष जी.डी. शुक्ला, सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवडी, मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता समेत पूर्वी विधानसभा के विभिन्न वार्डों के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।












