होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन ने महत्वाकांक्षी महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता के बाद अब यह नई फिल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की कथा को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश करेगी। फिल्म का पहला पोस्टर भी मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता को बढ़ाया।
— Hombale Films (@hombalefilms) April 19, 2026
पोस्टर पर टैगलाइन, जहाँ धैर्य समाप्त होता है, वहाँ परशुराम का फरसा शुरू होता है फिल्म के दमदार स्वरूप की झलक देती है। फिल्म महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का दूसरा अध्याय होगी, जिसमें भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की कहानियों को आधुनिक तकनीक और एनिमेशन से प्रस्तुत किया जाएगा।
निर्देशक अश्विन कुमार इस परियोजना की कमान संभाल रहे हैं। फिल्म की कहानी धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए परशुराम के अवतार पर केंद्रित होगी, जिसमें उनके क्रोध, तपस्या और न्याय की भावना को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
फिल्म के निर्माता विजय किरागांदुर ने बताया कि उनका उद्देश्य भारतीय दर्शकों, खासकर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। उनके मुताबिक, ‘महावतार परशुराम’ सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि विरासत, शक्ति और उद्देश्य की कहानी है।
दर्शकों ने जिस तरह से पहली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को अपनाया, उससे मेकर्स को इस यूनिवर्स को और आगे बढ़ाने का हौसला मिला है।
ये भी पढ़े : ‘It All Begins Today’: सलमान- नयनतारा की मेगा-बजट SVC 63 का आगाज












