विधि एंजेलिना गर्ल्स चैंपियन, अंडर-13 ओपन में कई खिलाड़ी बराबरी पर

0
38

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यूपी स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत अंडर-15 गर्ल्स वर्ग का समापन हो गया।

अंतिम चक्र में वाराणसी की विधि एंजेलिना ने आगरा की कनक दुबे को ड्रॉ पर रोकते हुए 5.5 अंकों के साथ अविजित रहकर खिताब अपने नाम किया। गौतम बुद्ध नगर की मानवी पंवार 5 अंकों के साथ उपविजेता रहीं।

गाजियाबाद की खुशीका मित्तल, आगरा की आदृता मिश्रा एवं कनक दुबेने 4.5-4.5 अंक अर्जित किए, परंतु बेहतर टाई-ब्रेक के आधार पर खुशीका मित्तल तीसरे, आदृता मिश्रा चौथे तथा कनक दुबे पांचवें स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी—विधि एंजेलिना, मानवी पंवार, खुशीका मित्तल एवं आदृता मिश्रा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस बीच, अंडर-13 ओपन वर्ग में दो चक्रों की समाप्ति के बाद गाजियाबाद के विवान वरुण, महाराजगंज के अयांश सिंह, मथुरा के पर्व चौधरी, गाजियाबाद के संदर्श पांडेय, लखनऊ के प्रणव रस्तोगी, गोरखपुर के सोहम मित्तल, वाराणसी केस्वर श्रीवास्तव, गाजियाबाद के वणिज जैन,

गौतम बुद्ध नगर के विवान गर्ग, कानपुर केदक्ष सुराना, प्रयागराज के शिवाय सिंह, सात्विक श्रीवास्तव, कानपुर के आद्विक महेश्वरी, मुरादाबाद के सार्थक बंसल एवं गौतम बुद्ध नगर केअवान तिवारी 2-2 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबले जीतकर बढ़त बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें : अंश काबरा ने जीती अंडर-11 ओपन वर्ग की विजेता ट्रॉफी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here