लखनऊ। शीर्ष वरीय डिवाइन के अभिजय सिंह व एक्सीलिया के यशार्थ सिंह ने लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में बालक अंडर-11 एकल के फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर बालिका अंडर-19 एकल की खिताबी होड़ में बीबीडी की मेगन प्रकाश व शटल एस की प्रियंका गौतम ने जगह बनाई।
सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026
लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एवं स्वराज कल्याण सेवा संस्थान द्वारा मिनी स्टेडियम, विनय खंड, गोमती नगर में आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन बालक अंडर-11 एकल के सेमीफाइनल में अभिजय सिंह ने तेजस प्रताप सिंह को 15-3, 15-3 से और यशार्थ सिंह ने शिवांग मिश्रा को 15-9, 15-9 से शिकस्त दी।
बालक अंडर-13 एकल के सेमीफाइनल में शटल एस के समृद्ध पांडेय ने अन्वय मौर्य को 15-10, 15-10 से हराया। बालिका अंडर-19 एकल के सेमीफाइनल में मेगन प्रकाश ने गौरी दुबे को 15-7, 15-3 से और प्रियंका गौतम ने अपराजिता घोषाल को 30-17 से हराया। इसके अलावा अन्य वर्गों में आकर्षक मुकाबले खेले गए।












