क्वालीफायर में यूपी के प्लेयर्स का दबदबा, उत्तराखंड के अश्विन भी मुख्य ड्रा में

0
37

लखनऊ। उत्तराखंड के अश्विन सहित मेजबान उत्तर प्रदेश के अमर्त्य, अभिउदय, ध्रुव, प्रणव, देवांश व अक्षत ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एकल के क्वालीफायर में जीत से मुख्य ड्रा में जगह बना ली।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को क्वालीफायर में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट

उत्तराखंड के अश्विन चौहान ने छत्तीसगढ़ के अमोल अग्रवाल को 8-2 से हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। वहीं मुख्य ड्रा में पहुंचने वाले बाकी खिलाड़ी यूपी के रहे। क्वालीफायर के अंतिम राउंड में अमर्त्य चौधरी ने शौर्य अग्रवाल के खिलाफ 8-5 से जीत दर्ज की जबकि अभिउदय सिंह ने अनय श्रीवास्तव को 8-3 से हराया।

 

इसके अलावा ध्रुव सिंह ने हर्ष भदौरिया को 8-1 से, प्रणव शर्मा ने अवि अग्रवाल को 8-5 से, देवांश विज ने पविथ सिंह को 8-1 से तथा अक्षत त्यागी ने बेहद रोमांचक मैच में मोहम्मद आरिज को 8-7(5) से हराकर मुख्य ड्रा में जगह पक्की की। वहीं निपुन चौहान को बाई का लाभ मिला। चैंपियनशिप में मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत सोमवार को सुबह 7 बजे से होगी।

ये भी पढ़ें : आइटा अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट रविवार से, देश भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here