‘रामायण’ करते-करते बदल गए रणबीर, बोले- ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं

0
47
साभार : गूगल

रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी वक्त है, लेकिन फिल्म की चर्चा काफी तेज है।

रामायण की चर्चा के बीच रणबीर कपूर ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। उन्होंने बोला कि इस फिल्म ने उनकी बुरी आदतों को बदल दिया है। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर ने ये भी कहा कि धर्म को लेकर उनका नजरिया बदल दिया है।

एक खास बातचीत में रणबीर कपूर ने कहा कि इस फिल्म पर काम करने से न केवल जीवन को देखने का उनका नजरिया बदला, लेकिन वो अपनी बेटी राहा के लिए एक बेहतर पिता भी बन पाए हैं। रणबीर ने कहा कि फिल्म ने उनपर इमोशनली और पर्सनली असर छोड़ा है।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें संदेह था कि क्या वो इस आइकॉनिक किरदार के साथ इंसाफ कर पाएंगे, लेकिन समय के साथ उनका ये संदेह कृतज्ञता और इस प्रोजेक्ट के लिए प्यार में बदल गया।

रणबीर ने कहा, ‘मुझे ये नहीं लगा था कि ये मेरे करियर के लिए एक डिफाइनिंग पल होगा, लेकिन ये निश्चित रूप से मेरी लाइफ का डिफाइनिंग पल बन गया है। इस प्रोजेक्ट ने मेरी जिंदगी बदल दी है। इसने मुझे रामायण को समझने के और करीब लाया है, भगवान राम की जर्नी को समझने के और करीब लाया है।

मुझे लगता है कि इस फिल्म ने मेरे जीवन में बहुत पॉजिटिव बदलाव लाए हैं। आपको पता है, मेरी बुरी आदतें बदल गईं, मेरे मूल्य, जीवन को देखने का नजरिया, हानि, बलिदान को देखने के नजरिए को बदल दिया है। इसने धर्म को लेकर मेरे नजरिए को बदल दिया और मुझे लगता है कि ये मुझे जीवन में इसकी बहुत जरूरत थी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ये इतना प्यारा संयोग था। राहा ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया और रामायण चाहती थी कि मैं राहा के लिए एक बेहतर इंसान बनूं, तो ये सब जुड़ा हुआ था। जैसा मैंने कहा, ये एक आशीर्वाद की तरह था और मैं जीवन भर इसका आभारी रहूंगा।’

रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल सहित अन्य स्टार्स भी नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगा।

ये भी पढ़े : सिनेमाघरों में दो पार्ट में दस्तक देगी नितेश तिवारी निर्देशित रामायण

ये भी पढ़े : Ramayana Introduction Video: विजुअल्स- स्टारकास्ट ने जीता फैंस का दिल

ये भी पढ़े : अच्छाई, त्याग और धर्म की कहानी: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की पहली झलक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here