लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को प्रशस्ति और अनायिका ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनेां ने 13 वर्ष और 15 वर्ष बालिका वर्ग के खिताब अपने नाम किए।
श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट
13 वर्षीय बालिका युगल के फाइनल में अनायिका और प्रशस्ति ने नव्या और मान्यता को 15-3, 15-3 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं बलिका युगल अंडर 15 के फाइनल में अनायिका और प्रशस्ति की जोड़ी ने धानी होनवाई और कोशिन होनवाई को 15-9, 15—2 से हराकर विजेता टॉफी अपने नाम की।
अनुष्का-विशालाक्षी और अनविका-किमाया भी अलग-अलग वर्ग में विजेता बनीं
दूसरी ओर बालिका युगल अंडर 17 के फाइनल में अनुष्का श्रीवास्तव और विशालाक्षी ने आद्या वर्मा और महक सिंह को 15-5, 15-5 से हराकर विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। बालिका युगल अंडर 11 के फाइनल में अनविका और किमाया सिंह ने इरा और अनुष्का त्रिपाठी को 15-3, 15-2 से पराजित कर खिताब जीता।
महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रशस्ति शर्मा ने एकांशी को 15-7, 15-10 से हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अनायिका ने शोभना को 15-7, 15-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल अब अनायिका और प्रशस्ति के बीच खेला जायेगा।
महिला युगल के सेमीफाइनल में शचि और अमीशी ने एकांशी और शोभना को 15-12, 15-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इनका फाइनल में मुकाबला प्रशस्ति और अनायिका से होगा। दूसरी ओर बालक युगल 13 वर्ष वर्ग के सेमीफाइनल में अनवय और श्रीयांश ने अभिनय और आर्यमन को 15-12, 15-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में इनका मुकाबला व्योम सिंह और श्रीजन यादव से होगा।
पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में शौर्य प्रताप सिंह ने शुभम शर्मा को 30-1 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में अक्षय पाण्डे ने शिवम जोशी 30-7 से हराया। तीसरे र्क्वाटर फाइनल में मोक्ष शाश्वत ने डॉ अभिषेक चोहान को 30-23 से हराया। वहीं चतुर्थ क्वार्टर फाइनल में आदित्य सिंह ने ब्रिज राज यादव को 30-28 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालक एकल अंडर 17 के पहले क्वार्टरफाइनल में लोनीबॉन पवे ने आशीष कुमार को 30-20 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में अरिंजय सिंह ने रिद्म श्री को 30-9 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सत्यम यादव ने आदित्य शर्मा को 30-17 से हराया। वहीं चतुर्थ क्वार्टर फाइनल में दीपक सहगल ने अश्वत मिश्रा को 30-28 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष युगल के सेमीफाइनल में शिवम जोशी और शौर्य प्रताप ने आलोक सिंह और नितिन को 15-6, 15-13 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में आदित्य सिंह एवं मोक्ष ने रौनक सिक्का और रविंदर सहाय को 15-11, 15-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका एकल अंडर 11 के सेमीफाइनल में अनविका ने लोक्षिता यादव को 15-5, 15-4 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में किमाया ने कषिका खन्ना को 15-7, 15-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से संबद्ध इस प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार सायं 4 बजे होगा।













