अमिताभ बच्चन बोले- अपनी सोच व अनुभव पर रखें भरोसा, गलतियों से न डरें

0
36
साभार : गूगल

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग से सीखने, आत्मचिंतन और जीवन में गलतियों को स्वीकार करने की अहमियत पर बात की है. उन्होंने अपने ब्लॉग में बोला कि हर दिन एक नई सीख लेकर आता है और व्यक्ति को हमेशा नई चीजों को सीखने और खुद को बेहतर समझने के लिए तैयार रहना चाहिए.

अमिताभ हर दिन अपने काम में बिजी रहते हैं, इसके बाद बिग बी अपने फैंस (एक्सटेंडेड फैमिली) के नाम एक लंबा ब्लॉग लिखते हैं जिसमें उनके विचार, दिनभर के अनुभव और पुरानी यादें उनके साथ साझा करते हैं.

अब दिग्गज अभिनेता ने लिखा, ‘हर दिन हमें कुछ नया सिखाता है. हर दिन नई सीख और नए एक्सपीरियंस लेकर आता है. हर दिन उन नए अवसरों के लिए खास होता है, जो हमें बदलाव को अपनाने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं.

सीखना बड़ी ताकत है, जो बातें हमें पहले नहीं पता थीं और जिन्हें सिर्फ विशेषज्ञ जानते थे, उन्हें भी हमें सीखने की कोशिश करनी चाहिए. जिन लोगों के पास ज्ञान और अनुभव है, उनसे सीखते रहना ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है.’

अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि खुद को समझने से बढ़कर कुछ नहीं होता. उन्होंने लिखा, ‘आखिरकार सबसे ज्यादा मायने आपकी अपनी समझ, आपकी सोच और आपका अपना अनुभव रखता है. विशेषज्ञ भी गलतियां कर सकते हैं, फिर उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं.

इसी तरह अगर जब आप अपने विवेक और अनुभव के आधार पर फैसला लेते हैं तो आपको अपने फैसलों पर बेहतर पकड़ होती है. अगर कोई गलती होती भी है, कम से कम ये तसल्ली रहती है कि आपकी अपनी गलती थी.

दिग्गज अभिनेता ने अपनी पोस्ट में ये भी कहा कि गलतियां करना गलत नहीं है, बल्कि उन्हें स्वीकार करना और उनसे सीखकर आगे बढ़ना सबसे हर इंसान के लिए बड़ी बात है.

अपनी गलती स्वीकार करना गलत नहीं है. यह आपके व्यक्तित्व और चरित्र को दर्शाता है. एक बार जब आप अपनी गलती मान लेते हैं, तो उसकी वजह और उसके असर को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं और उस पर होने वाली बहस भी खत्म हो जाती है.

बता दें कि अमिताभ का कहना है कि अगर कोई आपकी बात नहीं समझ रहा है और उसे लगता है कि उसने बहस जीत ली है, तो ऐसे में आप बेवजह समय बर्बाद करने से बच जाते हैं. फिर आप उस समय को उन कामों में लगा सकते हैं, जिन पर आपको भरोसा है और जिनके बारे में आपको सही जानकारी है. वह काम सही भी हो सकता है और गलत भी, लेकिन वह आपका अपना फैसला होता है.’

ये भी पढ़े : तामझाम से दूर, घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आमिर-गौरी की कोर्ट मैरिज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here