कुशाग्र और शिवेश ने दिलाया स्वर्ण, रोमांचक फाइनल में पलटी बाजी

0
51

मुरादाबाद में आयोजित योनेक्स सनराईज पहली यूपी स्टेट सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट U-15 युगल वर्ग में गोमती नगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी कुशाग्र रामानुजम द्विवेदी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में कुशाग्र ने शहर के ही शिवेश गुप्ता के साथ जोड़ी बनाते हुए वर्चस्व सेन (स्पोर्ट्स कॉलेज) व हर्षित यादव (लखनऊ) की जोड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के बैडमिंटन कोच विपुल वर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में वर्चस्व व हर्षित की जोड़ी ने पहला सेट 15-13 से जीता और बढ़त बनाई। लेकिन, कुशाग्र व शिवेश ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 15-17, 11-15 से लगातार दो सेट जीते और फाइनल मुकाबला अपना नाम किया।

ये भी पढ़ें : सर्वाधिक अंक के साथ अभिज्ञान और आभास बने चैंपियन

तीन सेट तक चले इस मुकाबले में दोनों ही युगल टीमों के बीच जीत के लिए जबरदस्त संघर्ष देखा गया। इससे पहले सेमीफाइनल में कुशाग्र व शिवेश की जोड़ी ने कंदर्प खत्री व शार्दुल खत्री की जोड़ी को तीन सेट में 13-15, 15-13, 15-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विपुल ने बताया कि कुशाग्र व शिवेश की जोड़ी पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here