लखनऊ। फन रिपब्लिक मॉल में 14 अगस्त से चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम ‘फील लाइक ए सोल्जर’ के तीसरे सीजन की शुरुआत हुई।
14 से 17 अगस्त तक आयोजित हो रहे इस आयोजन का उद्देश्य लखनऊवासियों को देशभक्ति, गौरव और एकता की भावना से जोड़ना है। कार्यक्रम में रोमांचक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भारतीय सैनिकों को समर्पित विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन के तहत 14 अगस्त को आर्मी-स्टाइल ऑब्स्टेकल सेटअप का अनावरण किया गया। विशेष रूप से तैयार किए गए ट्रैक पर आगंतुक अपनी हिम्मत, ताकत और दृढ़ संकल्प को परख सकते हैं।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाइव देशभक्ति प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। संगीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया गया।
16 अगस्त को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का ब्रास बैंड प्रस्तुति देगा। ब्रास बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों से मॉल का एट्रियम गूंजेगा। वहीं 17 अगस्त को बच्चों और युवाओं के लिए देशभक्ति आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इनमें क्विज और विभिन्न इंटरएक्टिव गतिविधियां शामिल हैं, जिनमें परिवार के सभी सदस्य हिस्सा ले सकेंगे।
फन रिपब्लिक मॉल के महाप्रबंधक ने कहा, “भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के इस हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर फन मॉल ऊर्जा और गर्व से भर उठा है।
इन-हाउस खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं की भागीदारी ने उत्सव में और भी रंग भर दिए। यह आयोजन केवल हमारे लिए नहीं, बल्कि हमारे सैनिकों और लखनऊवासियों के लिए एक श्रद्धांजलि है। हमारा चार दिवसीय उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावना है।”
उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समुदाय को एकजुट करना, भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और समर्पण को सम्मान देना तथा हर उम्र के आगंतुकों को देशभक्ति से जुड़ा यादगार अनुभव प्रदान करना है।
ये भी पढ़े : आदर्श पार्क में प्रियदर्शिनी के लोगों ने फहराया तिरंगा
ये भी पढ़ें : आम की मिठास, संस्कृति की खुशबू और पारिवारिक उत्साह का अनूठा संगम













