मुंबई: देशभर में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटवारा’ की मुंबई के Sunny Super Sound में खास स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे और खास मेहमान फिल्म देखने पहुंचे।
स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म के लेखक और निर्देशक राजकुमार संतोषी मौजूद रहे। वहीं फिल्म के प्रमुख कलाकार अभिमन्यु सिंह भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए।
एक्टर-प्रोड्यूसर शिव आर्यन भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। शिव आर्यन खुद ही साहित्य और देशभक्ति के प्रति काफ़ी समर्पित हैं उन्होंने इस फ़िल्म को माँ की फ़िल्म कहा। वो काफ़ी भावुक होकर ये अपील किया है पुरे भारत वर्ष के लोगों से कि इसे कोई प्रोपगन्डा फ़िल्म ना समझें ये माँ कि फ़िल्म है और इसे उसी भावना से देखा जाए। मिडिया के सामने ये कहते हुए भी उनकी ऑंखें काफ़ी नम थी।
वहीं शिव आर्यन के अमेरिकन पार्टनर Hollywood-Bollywood के CEO Shawn Katyal, उनकी पत्नी Anuja Katyal और उनके बच्चे भी फिल्म देखने पहुंचे। एच डी एफ सी बैंक हावर्ड बैंकर मनीष कुमार भी मौक़े पे मौजूद थे और कहा काफ़ी वक़्त बाद एैसी मूवी बनी है बहोत ही ख़ूबसूरती के साथ। फिल्म देखने के बाद सभी ने फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
मीडिया रिव्यू में भी फिल्म के लेखन और निर्देशन की चर्चा देखने को मिली है। फिल्म में अच्छे डायलॉग, इमोशनल सीन्स और ड्रामा देखने को मिलता है। इस बार राजकुमार संतोषी का फोकस भावनाओं और रिश्तों पर ज्यादा नजर आता है।
फिल्म में सिकंदर और माई के रिश्ते को धीरे-धीरे विकसित होते हुए दिखाया गया है, जो कहानी को भावनात्मक आधार देता है। हालांकि कुछ जगहों पर फिल्म की रफ्तार धीमी महसूस होती है और कुछ सीन्स थोड़े लंबे लगते हैं, लेकिन फिल्म का भावनात्मक पक्ष और रिश्तों की कहानी दर्शकों को जोड़ने की कोशिश करती है।
स्क्रीनिंग में शामिल Shawn Katyal और Anuja Katyal ने भी फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू साझा किया और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं।
फिल्म ‘बंटवारा’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक राजकुमार संतोषी और पूरी टीम को स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद मेहमानों ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। फिल्म की स्क्रीनिंग में सितारों की मौजूदगी और मेहमानों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद ‘बंटवारा’ को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा और तेज हो गई है।













