वाराणसी के रोहित का गोल्डन डबल, जिला तैराकी में सीएमएस छाया

0
24

लखनऊ। राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को वाराणसी के रोहित बिन्द ने शानदार प्रदर्शकन करते हुए गोल्डन डबल किया। उन्होंने बाईफिन की 800 और 400 स्पर्धाओं में स्वर्ण जीते। वहीं जिला तेराकी में सीएमएस के तैराक छाए रहे।

राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप एवं तैराकी प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं फिन स्विमिंग सोसाइटी द्वारक आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेई, विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश सिंह एवकं पवन सिंह चौहान ने किया।

इस मौके पर भारतीय खेल प्राधिकरण की पूर्व एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रचना गोविल,अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के चीफ टेक्निकल ऑफीसर राकेश सिंह, पूर्व परिवहन अधिकारी ए. के. त्रिपाठी समेत कई हस्तियाँ मौजूद रहीं। इस चैंपियनशिप का शनिवार को दूसरा दिन था।

उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिनस्विमिंग एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन किया जाएगा। राज्य टीम पुणे में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। चैंपियनशिप में राज्यभर से करीब 35 टीम में हिस्सा ले रही है । इन टीमों की तरफ से तकरीबन 350 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रखे हैं। वहीं जिला तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के करीब 500 बच्चे प्रतिभा कर रहे हैं।

परिणाम

सीनियर पुरुष- 800मी. बाईफिन स्वर्ण-रोहित बिन्द (वाराणसी), रजत अभिषेक कुमार (आगरा)। 400 मी. बाईफिन-स्वर्ण-रोहित बिन्द (वाराणसी), रजत अभिषेक कुमार (आगरा), कांस्य-निखिल मिश्रा (देवरिया)। 200 मी. एपनिया मोनोफिन-स्वर्ण-अभिषेक भगेल (आगरा), रजत शिवाजी वर्मा (वाराणसी), रजत-सत्यम साहनी (वाराणसी) 50 मी. एपनिया मोनोफिन-स्वर्ण-सुमित साहनी (वाराणसी), रजत अंश खुराना (लखनऊ), कांस्य-मो० आयान (अयोध्या)।

सीनियर महिला 400 मी. बाईफिन-स्वर्ण-प्रशस्ती राठौर (आगरा)। 50 मी. एपनिया मोनोफिन-स्वर्ण-रूद्राशी राठौर, (आगरा)

जूनियर पुरुष-400मी. बाईफिन-स्वर्ण-सत्यम साहनी (वाराणसी), रजत आदर्श शर्मा (वाराणसी), कांस्य-विहान चन्द्रा (लखनऊ)। 200मी. सरफेस मोनोफिन-स्वर्ण-कार्तिक साहनी (वाराणसी), रजत-अभिषेक कनोजिया (इटावा), कांस्य आदविक कौशिक लखनऊ।

जूनियर महिलाः-400मी. बाईफिन-स्वर्ण-प्रशस्ती राठौर (आगरा)। 200 मी. बाईफिन स्वर्ण-सानवी यादव (आगरा) रजत-श्रेजल (देवरिया), कांस्य-रिद्धी (लखनऊ)। 50 मी. एपनिया मोनोफिन-स्वर्ण-रूद्राशी राठौर (आगरा)।

परिणाम तैराकी –

पुरूष 200मी. फ्री स्टाईल पुरुष-स्वर्ण-विहान चन्द्रा, सी.एम.एस. राजाजीपुरम सी-1, रजत-काविश्क प्रताप सिंह, स्टडी हाल, कांस्य-आदित्य मलपानी, रेडरोस पब्लिक स्कूल। 100 मी. फ्री स्टाईल पुरुष-स्वर्ण-अरसलान खान, अवध स्पोर्ट्स एक्सलेन्स अकादमी, रजत-गौरव शाह, एल.पी.एस. राजाजीपुरम, कांस्य-कौटल्य मिश्रा, एल.पी.एस. वृन्दावन।

महिला 200मी. फी स्टाईल स्वर्ण- अनन्या सिंह, स्टडी हाल स्कूल, रजत अनुश्रुती सिंह, डी.पी.एस. गोमती नगर, कांस्य आरतिका श्रीवास्तव, सी.एम.एस. राजाजीपुरम-1। 100 मी. फ्री स्टाईल-स्वर्ण-वाही अग्रवाल एआर जयपुरिया, रजत-माही मनोहर, एल.पी.सी. गोमतीनगर, कांस्य-मरूशिका सिंह, सी.एम.एस. कानपुर रोड लखनऊ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here