जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में 3 से 6 सितंबर को आयोजित 15वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में आज 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किये।
प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि पदक विजेताओं में लखनऊ से रुमाना सुहैल ने सीनियर फाइट अंडर 70 किग्रा में गोल्ड मेडल , तानिया सुहैल ने जूनियर फाइट अंडर 64 किग्रा में सिल्वर मेडल , आनंदिता पांडे ने जूनियर फाइट अंडर 60 किग्रा में सिल्वर मेडल और प्रिंस मौर्या ने जूनियर फाइट अंडर 46 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किये।













