कार्तिक आर्यन पायलट के किरदार में, ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू

0
49
@TheAaryanKartik

कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेता के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में वह एक बहादुर पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो युद्ध के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए खतरनाक मिशन की अगुवाई करता है। ‘कैप्टन इंडिया’ का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बहादुर पायलट की भूमिका निभाएंगे।

KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

उनका किरदार एक युद्धग्रस्त देश में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बेहद खतरनाक और मुश्किल मिशन की अगुवाई करता है। फिल्म की कहानी युद्ध के दौरान लोगों को बचाने के इस साहसी मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी।

@TheAaryanKartik

कार्तिक आर्यन इससे पहले फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी थीं। फिल्म की कहानी एक बेफिक्र वेडिंग प्लानर और नियमों को न मानने वाली राइटर के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में दोनों किरदारों का नाम रे और रूमी था, जिनकी मुलाकात क्रोएशिया में होती है। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़े : ‘हे बेबी 2’ समेत तीन फिल्मों को ऑस्ट्रेलिया ले जाएंगे साजिद नाडियाडवाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here