279 साल की गौरवशाली यात्रा, रक्षा लेखा विभाग ने मनाया स्थापना दिवस

0
93

लखनऊ। रक्षा लेखा विभाग का 279वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, लखनऊ के रामायण प्रेक्षागृह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत देश के प्राचीन विभागों में शामिल रक्षा लेखा विभाग की गौरवशाली यात्रा के इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सप्ताहभर हुए स्वच्छता, आयुर्वेद और रक्तदान से जुड़े कार्यक्रम

स्थापना दिवस समारोह के तहत पूर्व सप्ताह में ‘स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी’ अभियान और ‘आयुर्वेद दिवस’ के अवसर पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसके अलावा रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इन कार्यक्रमों में विभाग के विभिन्न वर्गों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में भारतीय रक्षा लेखा सेवा के भूतपूर्व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रमों के माध्यम से विभाग की कार्य संस्कृति, टीम भावना और सामाजिक सरोकारों को रेखांकित किया गया।

‘रक्षा लेखा भारती’ के 18वें संस्करण का विमोचन

स्थापना दिवस समारोह के दौरान विभाग की हिंदी पत्रिका ‘रक्षा लेखा भारती’ के 18वें संस्करण का विमोचन प्रधान नियंत्रक संजय कुमार चौधरी ने किया। इसके साथ ही कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नवीनीकृत जलपान गृह का उद्घाटन भी किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी सम्मानित

समारोह के समापन पर रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक संजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

समारोह में मयंक बिष्ट, एकीकृत वित्तीय सलाहकार, पुस्कराज भारती, अपर नियंत्रक, चन्द्र प्रकाश, अपर नियंत्रक, हिमांशू त्रिपाठी, संयुक्त एकीकृत वित्तीय सलाहकार, के. हरीप्रीति, उप-नियंत्रक, स्वर्णिम, सहायक नियंत्रक, अजय कुमार अग्रवाल, सहायक नियंत्रक, कर्ण सिंह, सहायक नियंत्रक, संजय टिग्गा, सहायक नियंत्रक और एस.के. गुप्ता, सहायक नियंत्रक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस समारोह ने रक्षा लेखा विभाग की गौरवशाली विरासत, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना तथा अपने दायित्वों के प्रति समर्पण को रेखांकित किया।

ये भी पढ़ें : स्ट्राइव इंडिया ने मध्य कमान के सेना कमांडर को मानद सदस्यता प्रदान की

ये भी पढ़ें : कौशल महोत्सव में रक्षा लेखा विभाग के दो स्टॉलों का उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here