मोहम्मद हमदान व कनिष्का ने अंडर-10 आयु वर्ग में जीती विजेता ट्रॉफी

0
36

लखनऊ। मोहम्मद हमदान व कनिष्का ने टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन के साथ अंडर-10 आयु वर्ग में खिताब अपने नाम किए।

टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में बालक अंडर-10 आयु वर्ग के फाइनल में मोहम्मद हमदान ने अव्यान जैन को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

दूसरी ओर बालिका अंडर-10 के फाइनल में कनिष्का चैंपियन बनीं, जिन्होनें अक्षिता को 4-1 से शिकस्त देकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।

अंडर-14 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आयुष्मान ने अथर्व को 4-0 से जबकि अर्णव ने प्रणय को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में आद्या ने अन्वेषा को 4-1 से पराजित किया, वहीं आशी ने अन्या को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें : अनन्या ने जीता एकल खिताब, युगल में शगुन व इरम की जोड़ी चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here