स्वप्निल वाटसन बने राष्ट्रीय चयनकर्ता

0
41

लखनऊ। बीते कई वर्षों से लखनऊ मंडल स्कूल क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक व चयनकर्ता स्वप्निल वाटसन को कानपुर में 26 अक्टूबर से आयोजित स्कूली स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अंडर-19 सीके नायडू टीम का राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।

वाटसन इससे पहले भी विभिन्न आयु वर्गों में जैसे अंडर-19 ,17 और सब जूनियर अंडर -14 आयु वर्गों में अनेकों बार राष्ट्रीय चयनकर्ता की भूमिका निभा चुके हैं।

सेन्टिनियल कॉलेज के क्रीड़ा अध्यापक व वरिष्ठ शिक्षक के पद पर कार्यरत वॉटसन को उनके सफलतापूर्वक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया को लेकर उन्हें शिक्षा विभाग ने स्कूल क्रिकेट टीम का राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया है। वॉटसन के चयनकर्ता बनाए जाने पर सेन्टिनियल कॉलेज के प्रधानाचार्य व जिला विद्यालय निरीक्षक ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें : अमन बने सीके नायडू अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here