डर व कॉमेडी का डोज़: अक्षय–प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ 15 मई को रिलीज

0
118
@balajimotionpic

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस बार दोनों की फिल्म का नाम है ‘भूत बंगला’, और अक्षय कुमार इस हॉरर कॉमेडी में मुख्य भूमिका में होंगे।

बीते साल से ही अक्षय और यह फिल्म चर्चा में है, और उनके फैंस इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब, आखिरकार, फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी को दर्शक लंबे समय से पसंद कर रहे हैं।

पिछली बार ये दोनों 14 साल पहले साथ नजर आए थे। इससे पहले अक्षय और प्रियदर्शन ने हिट फिल्में जैसे ‘हेराफेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ दी हैं। इस बार, उनकी वापसी ‘भूत बंगला’ के साथ होने जा रही है, और फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है।

फिल्म के मेकर्स ने रिलीज का ऐलान करते हुए लिखा, “बंगले से एक खबर आई है। दरवाजे 15 मई 2026 को खुलने वाले हैं। सिनेमाघरों में मिलेंगे।”

फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई अन्य स्टार्स की भी मौजूदगी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here