‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों का काफी प्यार भी मिला है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस देशभक्ति फिल्म को छुट्टियों का पूरा फायदा मिला है। खासतौर पर गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने कमाई के मामले में जबरदस्त उछाल दर्ज किया, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा और मजबूत हो गया।
‘बॉर्डर 2’ ने चौथे दिन, यानी पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 63.59 करोड़ का कारोबार किया। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने अपने पिछले तीनों दिनों के कलेक्शनों को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़, दूसरे दिन 40.59 करोड़ और तीसरे दिन 57.20 करोड़ की कमाई दर्ज की थी। इससे इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन अब कुल 193.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
फिल्म का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। ओवरसीज बाजार में भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अनुराग सिंह निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित अन्य स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं।
देशभक्ति, भावनाओं और बड़े पैमाने के एक्शन का मेल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब साबित हो रहा है। फिलहाल ट्रेंड यही संकेत दे रहे हैं कि ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा अभी लंबी चलने वाली है।
ये भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का धुआंधार आगाज, तोड़े 22 फिल्मों के रिकॉर्ड











