अभिनेता हितेश भारद्वाज ने बोला कि उनका शो ‘आमी डाकिनी’ पारंपरिक कहानियों से अलग शो है। सोनी टीवी का शो ‘आमी डाकिनी’ हुस्न भी, मौत भी की अनूठी भावना को प्रस्तुत करता है।
कहानी के केंद्र में है डाकिनी,एक रहस्यमयी शख्सियत, जिसकी खामोशी बहुत कुछ बोलती है, जिसकी नजरें बेचैन कर देती हैं और जिसकी मौजूदगी लंबे समय तक महसूस होती है। इस कथा का मूल है अयान राय चौधरी, जिसे निभा रहे हैं हितेश भारद्वाज। एक संशयवादी जो अनजाने ही एक रहस्यमयी और अप्रत्याशित दुनिया की ओर खिंचता चला जाता है।

उन्होंने बोला, आमी डाकिन’ पारंपरिक कहानियों से अलग है। यह परतों में बसी हुई, भावनात्मक और गहराई से भरी हुई है। अयान के रूप में मुझे पारंपरिक ड्रामा से हटकर खामोशी पर ध्यान देना पड़ा। उन बातों पर जो कही नहीं जातीं। यही असली चुनौती थी।
इसने मुझे सिखाया कि ऐसी कहानियों में माहौल, दृश्य से कहीं अधिक मायने रखता है। हर नजर, हर ठहराव का अपना अर्थ होता है। आप किसी सीन पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे होते।
आप उस माहौल से जुड़ रहे होते हैं जहां हुस्न भी है और मौत भी। सीरियल का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे, सोनी टीवी चैनल और सोनीलिव पर
ये भी पढ़े : यशराज फिल्म्स की ‘सैयारा’ का ‘हमसफर’ गाना दर्शकों को भाया











