यूपी रेंजर्स क्लब की जीत में आदित्य यादव ने झटके पांच विकेट

0
103

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच आदित्य यादव (5 विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत यूपी रेंजर्स क्लब ने 21वीं बाबू बनारसी दास सी डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में जिज्ञासा क्रिकेट क्लब को कम स्कोर के रोमांचक मैच में 12 रन से पराजित किया।

21वीं बीबीडी सी डिवीजन क्रिकेट लीग

सिंड्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर यूपी रेंजर्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। मो.मुशाहिद ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। उनके अलावा अमन अंसारी (17) व मो. आदिल (10) ही दहाई के आंकड़े में ही रन बना सके।

जिज्ञासा क्लब को 12 रन से हराया

जिज्ञासा क्लब से अजीत कुमार ने तीन जबकि शिवराज सिंह व आशुतोष सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में जिज्ञासा क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 78 रन ही बना सका।

विकेटों के पतझड़ के बीच शिखर सिंह (नाबाद 23) व हिमांशु कोला (10) ही कुछ प्रतिरोध कर सके। यूपी रेंजर्स क्लब से आदित्य यादव ने आठ ओवर में 38 रन देकर प्रतिद्वंद्वी टीम के आधे बल्लेबाजों को पवैलियन वापस भेजा। अतुल यादव व मो. शाहिद सिद्दीकी को दो-दो विकेट मिले।

ये भी पढ़ें : आरए ब्वायज की एकतरफा जीत से शुरुआत, एलडीए को दी शिकस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here