सेमीफ़ाइनल की सर्द जंग के बाद गरम हुआ फ़ाइनल का माहौल

0
155

लेह : लेह के नवांगदोर जेस्तोब्दान (NDS) स्टेडियम में रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग (REIHL) सीज़न 3 के सेमीफ़ाइनल चरण में दबाव के क्षणों में कप्तानों ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और दोनों वर्गों के फ़ाइनलिस्ट तय हो गए।

यूटी प्रशासन, लद्दाख और आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ लद्दाख के सहयोग से आयोजित इन सेमीफ़ाइनल मुकाबलों में सेमज़ेस डोल्मा ने शाम ईगल्स के लिए हैट्रिक लगाई, निस्सा खातून ने निर्णायक गोल करके शाकर चिकतान क्वीन्स को महिला फ़ाइनल में पहुंचाया।

रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3

मोहेब उर रहमान मीर ने पुरुष सेमीफ़ाइनल में हुमास वॉरियर्स की वापसी को प्रेरित किया, और सरफ़राज़ हुसैन ने हैट्रिक के दम पर प्यूरिग वॉरियर्स को हुमास वॉरियर्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले तक पहुंचाया।

दिन के पहले महिला सेमीफ़ाइनल में शाम ईगल्स ने सीज़न 2 की रनर्स-अप चांगला लामोस को 5–2 से हराकर पिछले सीज़न के दर्दनाक नतीजे का बदला लिया। कप्तान सेमज़ेस डोल्मा ने शुरुआत से ही लय तय कर दी और पहले 30 सेकंड के भीतर दो गोल दाग दिए।

थिनलेस आंग्मो ने ड्रैगशॉट से अंतर कम किया, जबकि दूसरा पीरियड बिना किसी गोल के रहा। तीसरे पीरियड की शुरुआत में पद्मा यांगज़ेस के गोल से चांगला ने बराबरी कर ली, लेकिन शाम ईगल्स ने मजबूती से जवाब दिया।

महिला फ़ाइनल (13 फ़रवरी): शाकर चिकतान क्वीन्स बनाम शाम ईगल्स

सेमज़ेस ने ड्रैग-फ्लिक से अपनी हैट्रिक पूरी की, और पद्मा देसाल ने दो ड्रैग-शॉट फिनिश जोड़कर शानदार वापसी के साथ जीत पक्की की और शाम ईगल्स को फ़ाइनल में पहुंचा दिया। दूसरा महिला सेमीफ़ाइनल अधिक कड़ा रहा, जहां शाकर चिकतान क्वीन्स ने खारू ईगल्स को 1–0 से मात दी।

दोनों छोर पर अनुशासित डिफेंस के चलते पहला पीरियड गोल रहित रहा। दूसरे पीरियड के मध्य में कप्तान निस्सा खातून ने सटीक रिस्ट शॉट के जरिए डेड लॉक तोड़ा। इसके बाद क्वीन्स ने खारू के लगातार दबाव के बावजूद अपनी मामूली बढ़त को बचाए रखा और फ़ाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग के पहले सेमीफ़ाइनल में द्रास की हुमास वॉरियर्स ने चांगथांग शान्स के खिलाफ सीज़न 2 के सेमीफ़ाइनल में मिली हार का बदला लेते हुए 3–1 से सधी हुई जीत दर्ज की।

चंबात्सेतन ने तेज़ ड्रैग-फ्लिक से शान्स को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन हुमास के कप्तान मोहेब उर  रहमान मीर ने तुरंत बैक हैंड टैप-इन से बराबरी कर दी।

पुरुष फ़ाइनल (14 फ़रवरी): हुमास वॉरियर्स बनाम प्यूरिग वॉरियर्स

दूसरे पीरियड में ज़ाहिद अली ने रिस्ट-फ्लिक से हुमास को आगे कर दिया, और अंतिम पीरियड में गुलाम नबी तक ने तीसरा निर्णायक गोल जोड़कर हुमास वॉरियर्स को पुरुष फ़ाइनल का पहला दावेदार बना दिया।

दिन के अंतिम सेमीफ़ाइनल में प्यूरिग वॉरियर्स ने डिफेंडिंग चैंपियन कांग्स सिंग को 8–2 से हराकर बेहद प्रभावशाली जीत दर्ज की। कांग्स के लिए मुश्ताक़ अहमद गिरी ने स्कोरिंग शुरू की, लेकिन नवाज़ अली ने जल्द ही ताकतवर स्लैप शॉट से बराबरी कर दी।

पहले पीरियड में सरफ़राज़ हुसैन के ड्रैगशॉट और विलायत अली के नज़दीकी फिनिश से प्यूरिग ने मैच पर नियंत्रण बना लिया। दूसरे पीरियड में सज्जाद हुसैन और सरफ़राज़ के एक और गोल ने बढ़त बढ़ाई। तीसरे पीरियड में अनवर हुसैन ने दो गोल दागे।

सरफ़राज़ ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए इस दबदबे भरे प्रदर्शन पर मुहर लगा दी, जबकि कांग्स ने अंत में मुश्ताक़ के जरिए एक सांत्वना गोल किया। इस जीत के साथ प्यूरिगवॉरियर्स ने हुमासवॉरियर्स के खिलाफ हाई-स्टेक्स पुरुष फ़ाइनल तय कर लिया।

दोनों श्रेणियों में फ़ाइनलिस्ट तय होने के साथ REIHL सीज़न 3 अब निर्णायक समापन की ओर बढ़ रहा है, जहां फॉर्म, नेतृत्व और मोमेंटम इस साल के चैंपियन का फैसला करेंगे। सेमीफ़ाइनल पूरे होने के बाद रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3 अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है।

आज महिलाओं और पुरुषों के दो-दो हाई-इंटें सिटी मुकाबलों के बाद अब ध्यान कल, 13 फ़रवरी को होने वाले महिला फ़ाइनल पर होगा, और इसके बाद 14 फ़रवरी को पुरुष चैंपियनशिप फ़ाइनल खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें : थिनलेसआंग्मो के चार धुआंधार गोल, चांगला लामोस की सेमीफ़ाइनल में एंट्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here