विक्की की ‘छावा’ के बाद, अब रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ मचाएगी धमाल

1
308
@Riteishd

बीते समय में देखा गया है कि ड्रामा पीरियड फिल्मों का क्रेज काफी हद तक बढ़ा है। सुपरस्टार विक्की कौशल स्टारर छावा की अपार सफलता के बाद से इस तरह की फिल्मों का चलन और अधिक आगे की तरफ गया है। अब इस कड़ी में एक्टर रितेश देशमुख की अपकमिंग मूवी राजा शिवाजी का नाम शामिल हो रहा है।

लंबे इंतजार के बाद मेकर्स की तरफ से राजा शिवाजी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा फिल्म का लेटेस्ट फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया है। मराठा योद्धाओं पर समय-समय पर फिल्में बनती आई हैं, जिसमें बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की भागीदारी काफी अधिक रही है।

इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए राजा शिवाजी के जरिए रितेश देशमुख ड्रामा पीरियड फिल्म की मुहिम को और मजबूती देने के लिए तैयार हैं। बुधवार को रितेश ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राजा शिवाजी की रिलीज डेट की घोषणा की है।

जिसके अनुसार 1 मई 2026 को रितेश की ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस मूवी में रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। मूलरूप से मराठी फिल्म होने के अलावा इसे हिंदी सहित अन्य कई भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

बतौर एक्टर ही नहीं बल्कि निर्देशक के तौर भी रितेश देशमुख ने राजा शिवाजी की कमान को संभाला है। मालूम हो कि काफी समय से रितेश राजा शिवाजी की मेकिंग पर काम कर रहे हैं और वह इसे बड़े पैमाने पेश करने के लिए पूरी तैयारी भी कर चुके हैं। ये देखना लाजिमी है कि बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी किस तरह का प्रदर्शन करेगी।

बता दें कि राजा शिवाजी से पहले रितेश देशुमख, संजय दत्त, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 में भी दिखाई देंगे, जो 6 जून को थिएटर्स में रिलीज होनी है।

राजा शिवाजी की स्टार कास्ट

अभिषेक बच्चन

संजय दत्त

फरदीन खान

भाग्यश्री

जितेंद्र जोशी

अमोल गुप्ते

जेनेलिया देशमुख

ये भी पढ़े : बैक टू हॉरर कॉमेडी : अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की शूटिंग हुई पूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here