एएमसी स्टेडियम में अग्निवीर टेक्निकल भर्ती रैली, 625 अभ्यर्थी शामिल

0
72

लखनऊ  : भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेटियम में आयोजित भर्ती रैली के चौथे दिन अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई।

इस भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फतेहपुर जिलों की सभी तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस रैली को लेफ्टिनेंट जनरल अनूप सिंघल, एवीएसएम, एसएम, महानिदेशक भर्ती द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए कुल 880 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था जिसमें 625 (71.02%) अभ्यर्थियों ने इस भर्ती रैली में शामिल हुए।

10 फरवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती कार्यालय (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले की कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के लिए की रैली आयोजित की जाएगी।

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिले – औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होता है, जिसका मकसद सशस्त्र बलों के लिए सबसे अच्छे व योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है।

ये भी पढ़ें : एएमसी स्टेडियम में अग्निवीर क्लर्क भर्ती रैली, 874 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here