एयरफोर्स ने राजस्थान को हराया, हरियाणा ने दिल्ली को चौंकाया

0
46

गोरखपुर  : लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित, मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पूल बी में इंडियन एयरफोर्स की टीम ने राजस्थान को 58 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज करते हुए दो अंक अर्जित किए।

वहीं दूसरे मुकाबले में फरीदाबाद हरियाणा की टीम ने पिछले वर्ष की विजेता दिल्ली की टीम को 14 रनों से हराकर दो अंक अर्जित किए।

पूल – बी के अन्तर्गत पहले मैच में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन एयरफोर्स ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में आठ विकेट खोकर 168 रन बनाए। इंडियन एयरफोर्स के विनीत धनकाड़ ने 69 रन और अरुण ने 28 रनों का योगदान दिया।

11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता

राजस्थान की ओर से आकर्ष और ध्रुव मिश्रा ने 3-3 विकेट, हर्ष ने 2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट होकर 110 रन ही बना पाई और मैच को 58 रन सें हार गयी। राजस्थान के शाश्वत पांडेय ने 61 और एसएसपी मिश्रा ने 20 रनों का योगदान दिया।

इंडियन फोर्स के विकास यादव ने 4 विकेट जबकि अर्जुन ने 3, गौरव ने 2 और  नितिन ने एक विकेट चटकाया। मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंडियन एयरफोर्स के विकास यादव को अनूप श्रीवास्तव ने दिया जबकि पूल बी के मैचों का शुभारंभ सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।

अपने संबोधन में उन्होंने लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के लिए पूरे आयोजन समिति को बधाई देते हुए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

ये भी पढ़ें : लखनऊ की लगातार तीसरी जीत, पूल-ए में शीर्ष पर कब्जा

इसी ग्रुप के दूसरे मैच में हरियाणा और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में हरियाणा की टीम ने 20 ओवरो में 6 विकेट खो करके 149 रन का स्कोर खड़ा किया। हरियाणा से तक्षित ने 44 रन और धनंजय ने 43 , दिवांश ने 33 रनों का योगदान दिया। दिल्ली से अजीत ने 2 जबकि त्यशवीर, अंकित, संपर्क और सुल्तान ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में ही 135 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की ओर से हर्षित ने 27 रन, सुल्तान 26, अंकित ने 22 रनों का योगदान दिया।

हरियाणा के आयुष ने तीन विकेट तथा सैंडी एवं नमन ने दो-दो विकेट, अविनाश और परम ने एक-एक विकेट प्राप्त किया जबकि इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आयुष को महेश वालानी ने दिया।

26 फरवरी के मैच
  • पहला  – इंडियन एयर फ़ोर्स बनाम हरियाणा (रेलवे क्रिकेट ग्राउंड) प्रातः 9 बजे से
  • दूसरा  – दिल्ली बनाम राजस्थान रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर 12 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here