एयरफोर्स का दबदबा, हरियाणा भी सेमीफाइनल में

0
40

गोरखपुर : लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित , मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पूल बी में इंडियन एयरफोर्स ने दिल्ली को आठ विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए दो अंक के साथ पहले स्थान पर रही।

11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता

वहीं दूसरे मुकाबले में हरियाणा की टीम ने राजस्थान की टीम को 47 रनों से हराकर दूसरी जीत दर्ज करते हुए दो अंक अर्जित किए और पूल में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची।

पूल – बी के अन्तर्गत पहले मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। दिल्ली के अमृत ने 49 रन और शिवम ने 18 रनों का योगदान दिया।

इंडियन एयरफोर्स की ओर से अर्जुन और विनीत ने तीन तीन विकेट, राजबहादुर, विकास यादव और अभिषेक ने एक एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन एयरफोर्स की टीम 17 वे ओवरों में दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया।

इंडियन एयरफोर्स के विनीत ने 54 गौरव कोचर ने 41 और देवेंद्र ने 16 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के अजीत और शिवम ने एक एक विकेट लिया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंडियन एयरफोर्स के विनीत को हसन नदीम ने दिया जबकि मैच का शुभारंभ डॉक्टर विमलेश पासवान विधायक बांसगांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।

इसी ग्रुप के दूसरे मैच में हरियाणा और राजस्थान के बीच खेले गए मैच में हरियाणा की टीम ने 20 ओवरो में 3 विकेट खो करके 193 रन का स्कोर खड़ा किया। हरियाणा की ओर से रोहन ने 57 रन धनंजय 51 और अहान पोद्दार ने नाबाद 28 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें : दिल्ली और एयरफोर्स की दमदार जीत, पूल बी में मुकाबला रोचक

राजस्थान की ओर से प्रिंस दुबे, ध्रुव मिश्रा और हर्ष ने एक एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेटपर 146 रन ही बना सकी।

अजय सिंह 49, ऋषभ 26 और आनंद ने 18 रनों का योगदान दिया।  हरियाणा की ओर से ताक्षित ने 3 आयुष ने 2 विकेट सैंडी और अहान ने एक एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हरियाणा के ताक्षित को डॉक्टर अमरेश अस्थाना ने दिया।

28 फरवरी के मैच
  • पहला : लखनऊ बनाम हरियाणा (रेलवे क्रिकेट ग्राउंड) प्रातः 9:00 बजे से.
  • दूसरा : इंडियन एयरफोर्स बनाम इंदौर रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर 12 .00 बजे से.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here