ऐश्वर्य ने नीरज को पछाड़ा, भारत की राइफल थ्री पोजीशंस में क्लीन स्वीप

0
98
© Adimazes

नई दिल्ली : ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने फाइनल में अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम शॉट में 10.7 का सटीक निशाना लगाया और टीम साथी नीरज कुमार को पछाड़कर 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भारत ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया, जिसमें अखिल श्योराण ने कांस्य पदक जीता। एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंगरेंज में किया जा रहा है। नीरज कुमार, जिनके लिए यह पहला व्यक्तिगत अंतरराष्ट्रीय पदक है, 35वें और अंतिमशॉट से पहले 0.2 अंकों की बढ़त पर थे।

उन्होंने पहले निशाना साधते हुए 10.3 का स्कोर किया, जिससे ऐश्वर्य को स्वर्ण जीतने के लिए 10.6 की आवश्यकता थी। विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता ऐश्वर्य ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10.7 का शॉट लगाया और नीरज को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप

ऐश्वर्य का कुल स्कोर 362.0 रहा, जबकि नीरज 361.8 अंकों के साथ रजत पदक पर रहे। अखिलश्योराण ने 343.5 के स्कोर के साथ कांस्यपदक हासिल किया।

जूनियर पुरुषवर्ग के फाइनल में आद्रियानकर्माकर ने चैंपियनशिप का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतते हुए 353.2 का स्कोर बनाया, जो कज़ाख़स्तान के रजत पदक विजेता दिमित्रीकिम से 4.7 अंक अधिक था।

भारत के मनवेंद्र सिंह शेखावत ने 338.6 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। सभी मुकाबलों का सीधाप्रसारण फैनकोड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। इससे पहले क्वालिफिकेशन में नीरजकुमार ने 593-34x के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

© Adimazes

उनके बाद ऐश्वर्य (588-40x) और अखिल (588-32x) रहे। 10 मीटर एयर राइफल के स्वर्ण पदक विजेता रुद्रांक्श पाटिल ने 591-33x का स्कोर किया, जो क्वालिफिकेशन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर था, लेकिन वे केवल रैंकिंग पॉइंट्स के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।

निखिल तंवर ने भी रैंकिंग पॉइंट्स के लिए शूट करते हुए 587-29x का स्कोर किया। ऐश्वर्य, नीरज और अखिल की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान और कज़ाख़स्तान ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

जूनियर फाइनल में आद्रियान ने आठ निशानेबाजों के फील्ड में शानदार प्रदर्शन किया। पहले पांच नीलिंग सीरीज़ के बाद वे केवल एक बार बढ़त में नहीं थे। छठे शॉट से बढ़त लेने के बाद उन्होंने पूरे मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और चैंपियनशिप का दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

मनवेंद्र सिंह शेखावत ने 338.6 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। फाइनल में तीसरे भारतीय हेमंत बर्मन शूट-ऑफ में हारकर पांचवें स्थान पर रहे। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का समापन कल 50 मीटर राइफल प्रोन महिला और 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पुरुष स्पर्धाओं के पदक मुकाबलों के साथ होगा।

ये भी पढ़ें : भारत का जलवा, 41 स्वर्णिम निशानों के साथ 75 पदकों की बरसात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here