ऐश्वर्या का ‘देसी’ जलवा : कान्स में बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग

0
316
AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

हर साल की तरह इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में देश-भर के दिग्गज सिलेब्स पहुंच रहे हैं। इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह का आयोजन हर साल फ्रांस के कान्स शहर में किया जाता है।

AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

बात करें इस साल की तो 2025 में प्रतिष्ठित 78वां कान्स फिल्म महोत्सव 13 मई से 24 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत से भी कई सिलेब्स वहां पहुंच रहे हैं।

जान्हवी कपूर से लेकर उर्वशी रौतेला जैसी अभिनेत्रियां और तमाम इंफ्लूएंसर वहां पहुंचे हैं। इतने लोगों के पहुंचने के बावजूद लोगों को इंतजार था विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का।

AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

ऐश्वर्या राय बच्चन को भारत की कान्स क्वीन कहा जाता है, क्योंकि 2002 के बाद से लगातार इस समारोह में सम्मलित होने जाती हैं। जब बीती रात उनका लुक सामने आया तो सभी की धड़कनें मानों थम सी गईं। उन्हें विदेश की धरती पर पारंपरिक लुक दिखाकर अपना जलवा बिखेरा।

लोगों का इंतजार सफल हुआ और हर साल की तरह इस साल जब ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्विटल के रेड कारपेट पर उतरीं तो लोग उन्हें देखते ही रह गए।

इस दौरान उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई सफेद रंग की साड़ी में दिखी। उनके इस साड़ी लुक तो काफी अलग तरह से स्टाइल किया गया था, जिस वजह से उनका अंदाज काफी एलिंगट और शाही लग रहा था।

AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

अब बात करते हैं कि विश्व सुंदरी की साड़ी में आखिर ऐसा खास क्या था, तो आपको बता दें उनकी ये बनारसी साड़ी कढ़वा तकनीक से तैयार की गई थी।

कढ़वा तकनीक भारतीय बुनकरों के अतुलनीय कौशल का सच्चा प्रमाण है। ये तकनीक बनारस की प्रसिद्ध करघों से उत्पन्न हुई है और इसमें प्रत्येक मोटिफ को अलग-अलग बुना जाता है। इसके लिए अक्सर कई शटल और अतिरिक्त धागों का उपयोग होता है।

उनकी इस साड़ी में हाथ से बुने हुए ब्रोकेड मोटिफ्स के साथ-साथ असली चांदी का काम है, जो इसे रॉयल्टी प्रदान करता है। इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए इसके साथ एक पारदर्शी सफेद टिशू हैंडलूम दुपट्टा ओढ़ा गया है, जिसकी किनारी पर असली सोने और चांदी की जरदोजी की कढ़ाई है।

अब जरा एक नजर डालते हैं उनके गहनों पर तो उन्होंने अपने लुक को बहुमूल्य ज्वेलरी के साथ से कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने गले में जो हार पहना हैं उसमें 500 कैरेट से अधिक मोजाम्बिक रूबी और अनकट हीरे 18 कैरेट गोल्ड में जड़े हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने उंगलियों में भी बहूमुल्य रूबी पहना है।

AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

उनके इस लुक में मांग में भरे सिंदूर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। बीच की मांग के साथ खुले स्ट्रेट बाल हमेशा की तरह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

गहरी मैरून लिपस्टिक की वजह से उनका लुक और भी ज्यादा हाइलाइट हो रहा था। उनके इस लुक ने भारत की शिल्पकला को शक्ति के रूप में प्रस्तुत विदेश की धरती पर प्रस्तुत किया है।

ये भी पढ़े : जाह्नवी कपूर कान्स में छाईं : बैकलेस गाउन में दिखा दिलकश अंदाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here