आदित्य धर की धुरंधर में अक्षय खन्ना का खून से सना अवतार, फैंस बोले ‘कमाल’

0
143
@jiostudios

12 नवंबर को फिल्म ‘धुरंधर’ के निर्माताओं ने दिल्ली धमाके का कारण बताते हुए ट्रेलर रिलीज इवेंट को कैंसिल कर दिया था। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 18 नवंबर की दोपहर 12:12 बजे जारी कर दिया जाएगा।

फिल्म निर्माताओं ने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त के बाद ‘धुरंधर’ से अक्षय खन्ना का भी फर्स्ट लुक आउट कर दिया है। इसमें अभिनेता के चेहरे पर खून के छींटे दिख रहे हैं, जो उनके खतरनाक अंदाज को बयां कर रहा है।

इस लुक को देख नेटिजंस अक्षय खन्ना की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘हर बार एक नए अंदाज में।’ दूसरे यूजर ने बोला- ‘बहुत शानदार।’ फिल्म ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। ‘धुरंधर’ एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

ये भी पढ़े : Dhurandhar : रणवीर सिंह सीक्रेट एजेंट के रोल में, 5 दिसंबर को होगी रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here