आलिया भट्ट का शानदार बाफ्टा डेब्यू, राहा से प्रेरित होकर बढ़ाया आत्मविश्वास

0
142
@BAFTA

बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर भारतीय सिनेमा की चमक इस बार और भी स्पष्ट नजर आई, जब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने ग्लैमरस अंदाज से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में आलिया बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं और सिल्वर गाउन में उनके एलीगेंस ने हर नजर को अपनी ओर मोड़ लिया, और अभिनेत्री का आत्मविश्वास रेड कार्पेट पर चर्चा का केंद्र बन गया।

मीडिया से बातचीत में, आलिया ने अपनी बेटी राहा को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। उन्होंने साझा किया कि राहा को बढ़ते और खिलते हुए देखना उनके लिए किसी जादू से कम नहीं है। आलिया के अनुसार, वह अपने अभिनय के काम से गहरा लगाव रखती हैं, लेकिन घर पर राहा की मौजूदगी उन्हें अपने काम में और बेहतरी लाने और नई सीमाओं को पार करने की प्रेरणा देती है।

Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

समारोह के दौरान, आलिया ने ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज’ श्रेणी में विजेता का नाम घोषित किया, जिसमें नॉर्वे की फिल्म ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ ने बाज़ी मारी। मंच पर उनकी गरिमामयी प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इस अनुभव ने आलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक यादगार डेब्यू साबित किया और एक बार फिर यह दर्शाया कि भारतीय कलाकार अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

ये भी पढ़े : प्रशांत वर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट, ‘जय हनुमान’ की पूजा मुहूर्त से हुई भव्य शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here