अमय राजेन्द्र बने अंडर-13 जिला शतरंज चैंपियन, सीतापुर राज्य चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

0
24

स्थानीय कर्नल एस. एन. मिश्रा OBE मेमोरियल स्कूल, लखनऊ में आयोजित लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप में आज अंडर-13 ओपन वर्ग के मुकाबले खेले गए।

इस वर्ग में कुल 9 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया, जिसमें नौवीं वरीयता प्राप्त अमय राजेन्द्र (अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1411) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया।

उन्होंने शुरुआती चारों चक्रों में लगातार जीत दर्ज कर एक अंक की बढ़त बना ली। पांचवें एवं अंतिम चक्र में भार्गव पोरवाल के आक्रमण का सफलतापूर्वक सामना करते हुए मुकाबला ड्रॉ कराया और कुल 4.5 अंकों के साथ अंडर-13 आयु वर्ग में लखनऊ जिला चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

वहीं, सक्षम श्रीवास्तव 4 अंकों के साथ उपविजेता रहे, जबकि पार्थ गुप्ता ने 3.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेता खिलाड़ी दिनांक 4 से 7 मई 2026 तक सीतापुर में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप में लखनऊ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में, कर्नल एस. एन. मिश्रा OBE मेमोरियल स्कूल की डायरेक्टर प्रीति शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here