डिसिप्लिन की मिसाल, फिल्मों के बीच श्रीलीला ने हासिल की MBBS डिग्री

0
28
साभार : सोशल मीडिया

कई साल से अभिनेत्री श्रीलीला मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय भी कर रही थीं। अब जाकर उनकी मेहनत रंग लाई है। अब जाकर कई साल बाद आखिरकार उन्होंने मेडिकल की डिग्री हासिल कर ली है। अब वह आधिकारिक तौर पर एक डॉक्टर बन गई हैं।

6 साल तक फिल्मों में काम करने के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। फैंस उनकी मेहनत देखकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। समारोह में श्रीलीला मैरून गाउन पहनकर मंच पर अपनी डिग्री लेती दिखीं।

वे कतार में खड़ी रहीं, डिग्री मिलते ही परिवार को गले लगाया और खुशी से मुस्कुराईं। एक वीडियो में उन्हें और उनके बैचमेट्स को हिप्पोक्रेटिक ओथ (डॉक्टर की शपथ) लेते हुए भी दिखाया गया है। 2020 बैच के डॉक्टर बनने की घोषणा पर सबने खुशी मनाई।

श्रीलीला के फैंस उनके डिसिप्लिन से हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्मों में काम करते हुए मेडिकल कैसे पूरा किया? पासिंग मार्क्स भी मुश्किल से आते हैं’, दूसरे ने लिखा, ‘वाकई बहुत होशियार और मेहनती हैं’, तो वहीं कुछ फैंस उन्हें ‘डॉ. श्रीलीला’ कहकर बधाई दे रहे हैं।

श्रीलीला तेलुगु परिवार से हैं और बेंगलुरु में पली-बढ़ीं। उनकी मां स्वर्णलता बेंगलुरु में गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘चित्रांगदा’ से छोटा रोल किया, लेकिन मुख्य भूमिका कन्नड़ फिल्म ‘किस’ से मिली। इसके अलावा श्रीलीला ने ‘धमाका’, ‘भगवंत केसरी’, ‘गुंटूर कारम’, ‘रॉबिनहुड’ और ‘मास जथारा’ जैसी फिल्मों में रवि तेजा, बालकृष्ण, महेश बाबू जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।

‘पुष्पा 2’ के स्पेशल सॉन्ग ‘किस्सिक’ में भी नजर आईं। अब हिंदी में अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म से कार्तिक आर्यन के साथ डेब्यू करने वाली हैं। पवन कल्याण के साथ ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी लाइन में हैं।

ये भी पढ़े : भंसाली की लव एंड वॉर पर अपडेट, 70 दिन सहित 6 गानों की शूटिंग बाकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here