प्रतिष्ठित बिजनेस ऑफ फैशन की ग्लोबल लिस्ट में शामिल होने वाली अनन्या पांडे इकलौती भारतीय अदाकारा हैं। अनन्या ने इंस्टा पोस्ट को कैप्शन दिया, “बिजनेस ऑफ फैशन की सूची में शामिल होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।पेरिस जैसी खूबसूरत शाम और इस शहर में बिताए पल, जो अब मेरा पसंदीदा बन रहा है, मेरे लिए खास हैं।
मैं इस वैश्विक समुदाय का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूं और धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हूं। इमरान अहमद और उनकी पूरी टीम को उनके शानदार काम के लिए धन्यवाद।”

इस साल अनन्या के साथ-साथ हॉलीवुड की हैली बीबर और जो क्राविट्ज भी इस सूची में हैं। अनन्या से पहले प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और सोनम कपूर भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी हैं। अनन्या का इस सूची में शामिल होना उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

उन्होंने कई वैश्विक लग्जरी ब्रांड्स के साथ शानदार कैंपेन किए हैं। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए भी गर्व की बात है।

अनन्या की मेहनत और स्टाइल ने उन्हें वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान दिलाई है। फैशन की दुनिया में उनकी यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

ये भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस पर कांतारा की धमक, वरुण-जान्हवी की फिल्म के सपने हुए अधूरे













