अनीत पड्डा को मिला ‘शक्ति शालिनी’ का लीड रोल, अमर कौशिक का खुलासा

0
328
फोटो साभार : गूगल (निर्देशक अमर कौशिक)

मैडॉक फिल्म्स की नई फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में लीड रोल निभाने जा रही हैं ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा। जब से फिल्म का ऐलान हुआ, तब से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

सवाल खड़े हो रहे थे, अनीत को इस फिल्म के लिए चुना कैसे गया? इसका जवाब खुद अमर कौशिक ने दिया है। एक इंटरव्यू में अमर कौशिक ने बताया कि जब शक्ति शालिनी की कहानी लिखी जा रही थी, तब उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म के किरदार के लिए एक युवा चेहरे की जरूरत है, जो मासूमियत और गहराई दोनों साथ लेकर चले।

इसी दौरान उन्होंने ‘सैयारा’ फिल्म देखी, जिसमें अनीत का अभिनय उन्हें इतना प्रभावशाली लगा कि उन्होंने तुरंत उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया। अनीत ने कहानी सुनी और बिना देर किए फिल्म का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी।

शक्ति शालिनी का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत होगा और इसे 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली पेशकश होगी।

खास बात यह है कि अगले साल इस यूनिवर्स से केवल यही एक फिल्म रिलीज होने जा रही है। अमर कौशिक ने कहा, ‘हम नहीं चाहते कि एक ही साल में कई फिल्में लाकर दर्शकों पर बोझ डालें। अमर कौशिक ने आगे कहा, ‘इस मूवी की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू कर दी जाएगी।’

बेहतर है कि हर फिल्म को उसका पूरा वक्त मिले। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि शक्ति शालिनी का निर्देशन खुद अमर कौशिक करेंगे या नहीं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर अभी चर्चा चल रही है और कुछ भी तय नहीं हुआ है।

बताते चले कि अमर कौशिक पहले भी ‘स्त्री’ जैसी सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

बातचीत के दौरान अमर ने यह भी खुलासा किया कि वो भविष्य में एक ‘हॉरर’ फिल्म बनाना चाहते हैं, जो इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होगी लेकिन थोड़ी ज्यादा डरावनी होगी। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा- ‘मन तो बहुत है, पर जनता मानेगी क्या? आखिर ये यूनिवर्स तो हंसाने और डराने दोनों के लिए है।’

अनीत पड्डा ने सैयारा से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी सादगी और नैचुरल एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। शक्ति शालिनी उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इस फिल्म से अनीत का करियर एक नए मुकाम पर पहुंच सकता है।

कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, दिनेश विजान के साथ एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म चामुंडा में दिखाई दे सकती हैं। इस बारे में अमर कौशिक ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा इस बारे में वो ज्यादा कुछ नहीं बोल पाएंगे।

अमर ने कहा, ‘जब होगा, तो सबको पता चल जाएगा। अभी मैं नकार नहीं रहा और न मान रहा हूं। सब टाइमलाइन पर है। हम पहले कहानी पर फोकस करते हैं, फिर कास्टिंग सोचते हैं।

हम स्टार के हिसाब से स्क्रिप्ट या स्टोरी नहीं लिखते। शुक्र है, यहां ऐसा नहीं होता। आखिरी बार आलिया भट्ट फिल्म जिगरा में नजर आई थी। अब फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : कियारा आडवाणी को किया रिप्लेस, शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा की एंट्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here