यूपी के अंशुमान सिंह व एकलव्य सिंह एकल के अंतिम आठ में

0
27

लखनऊ। पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह व एकलव्य सिंह ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के दूसरे दिन जीत दर्ज करते हुए एकल के क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।

प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह ने उत्तर प्रदेश के ही वंश यादव को 6-4, 6-4 से हराया। वहीं उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह ने उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव के खिलाफ थोड़े संघर्ष के बाद 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की।

वहीं एकल में अन्य मेजबान खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। अन्य प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के अथर्व शर्मा ने दिल्ली के वंश बिष्ट को टाईब्रेक तक खिंचे मुकाबले में 6-4, 2-6, 7-6(10) से शिकस्त दी।

इसी के साथ दूसरी वरीय दिल्ली के सार्थक सूदन ने दिल्ली के आदित्य कोठारी को 6-3, 6-1 से और चौथी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन ने बिहार के वैभव सिंह को 6-3, 6-3 से मात दी।

इसके अलावा क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने केरल के अरुण कुमार कौशिक को 6-1, 6-1 से, क्वालीफायर राजस्थान के अमित ने महाराष्ट्र के पार्थ आर पाटिल को 6-4, 6-3 से और क्वालीफायर हरियाणा के हर्ष मलिक ने पश्चिम बंगाल के आदित्य कुमार को 1-6, 6-1, 6-0 से पराजित करते हुए अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित किया।

पुरुष युगल में दो मुकाबलों का फैसला सुपर टाईब्रेक में

दूसरी ओर आज से शुरू हुए पुरुष पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। अरुण कुमार कौशिक व यशार्थ चड्ढा ने शोभित टंडन व सौरभ कुमार सिंह को सुपर टाईब्रेक में 6-1, 3-6, 14-12 से हराया।

वहीं राजेश्वर व पांशुल ओबोवेजा ने सुपर टाईब्रेक तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में वंश यादव व ऋषि यादव को 0-6, 6-4, 10-3 से हराया।इसी के साथ अथर्व शर्मा व अनूप महादेव ने टाईब्रेक में अमित व पार्थ आर पाटिल को 7-6(3), 7-5 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

पुरुष युगल के अन्य मुकाबलों में सार्थक सूदन व अमृत ने पुलकित पटवारी व आदित्य कोठारी को 6-3, 6-4 से, वंश बिष्ट व मुकिल रामानन ने जॉय दास व वैभव सिंह को 6-0, 6-3 से,

ध्रुव घंघास व हर्ष मलिक ने अनुज कुमार व अनुरुद्ध कुमार को 6-3, 6-3 से, सुनील कुमार व एकल्व्य सिंह ने परम चंद्रा व पार्थ सारथी शर्मा को 6-0, 6-2 से और चिन्मय देव चौहान व अंशुमान सिंह ने फैज किदवई व मेहर खोसला को 6-2, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

ये भी पढ़ें : यूपी के अंशुमान, एकलव्य, वंश यादव व ऋषि यादव अंतिम 16 में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here