हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद खबर आई थी कि ‘अपने 2’ अब नहीं बनेगी। वहीं अब फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने यह कन्फर्म किया है कि ‘अपने 2’ जरूर आएगी।
उन्होंने कहा, “लोगों को बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाना बंद करना होगा। ‘अपने 2’ कैंसिल नहीं हुई है। यह फिल्म बनेगी और ये बात मैं पूरे यकीन से कह सकता हूं। हमने कोई अपडेट जारी नहीं किया है, लेकिन हम इस फिल्म पर काम कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे बोला, ‘अपने’ धरमजी की थी। उनकी मौजूदगी, उनका प्यार, उनकी आत्मा, वह सब कुछ जिसके लिए वह खड़े थे, उसने उस फिल्म को वह बनाया जो वह बनी। ‘अपने 2’ मेरे दिल के बहुत करीब है।
कई मायनों में, यह फिल्म धरमजी के लिए एक श्रद्धांजलि होगी, एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि। हम चाहते हैं कि सीक्वल उन्हें, उनके मूल्यों और देओल परिवार के साथ स्क्रीन पर बनाई गई इमोशनल दुनिया को सेलिब्रेट करे।”
प्रोड्यूसर ने ये भी बताया कि पहले इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल थे। लेकिन अब उनके जाने के बाद क्रिएटिव टीम कहानी को बदल रही है।
ये भी पढ़े : बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, सिनेमा जगत में एक युग का अंत












