अरुण बनर्जी बने लखनऊ टेबल टेनिस संघ के सचिव, अध्यक्ष का पद फिलहाल रिक्त

0
15

लखनऊ। लखनऊ जिला टेबल टेनिस संघ की बंगाली क्लब एवं युवक समिति, शिवाजी मार्ग, लखनऊ में आयोजित हुई वार्षिक आम सभा में अरुण कुमार बनर्जी को सचिव निर्वाचित किया गया।

बैठक के दौरान संघ के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। संघ का अध्यक्ष पद फिलहाल रिक्त रहेगा। चुनाव राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुआ। नव निर्वाचित सचिव ने इंटर-ऑफिस, नॉन-मेडलिस्ट व वेटरन्स तथा इंटर-स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा की।

नव निर्वाचित सचिव अरुण कुमार बनर्जी ने पूर्व कोषाध्यक्ष पीके जैन, को एसोसिएट चेयरमैन तथा पूर्व सचिव एनके लाहिड़ी को डायरेक्टर (ऑर्गनाइजेशन) के रूप में नामित करने का प्रस्ताव रखा। ये पद निर्वाचित नहीं हैं, बल्कि आम सभा द्वारा नामित किए गए हैं, ताकि अनुभवी सदस्यों की सहभागिता से संघ का समग्र विकास हो सके।

नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
सचिव : अरुण बनर्जी, उपाध्यक्ष: तनय हजारी (अधिवक्ता), संयुक्त सचिव: अमित कुमार सिंह एवं सुनील चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष: धर्मेंद्र कुमार पुरुषोत्तम, कार्यकारिणी सदस्य: निर्मय मित्रा, रूपेश राय, अरविंद कुमार, मनोज बोस, विनीता सिंह, बलविंदर कौर टंडन, संजीव कपूर, पराग अग्रवाल एवं राजीव यादव, ऑडिटर: देव कुमार भट्टाचार्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here