कोलकाता में बगान-केरला भिड़ंत, फतोर्दा में गोवा-इंटर काशी आमने-सामने

0
30

कोलकाता : भारत की शीर्ष फुटबॉल लीग इंडियन सुपरलीग (आईएसएल) 2025-26 सत्र की शुरुआत शनिवार, 14 फरवरी 2026 को दो ब्लॉकबस्टर मुकाबलों के साथ होने जा रही है।

मौजूदा चैंपियन और मेजबान मोहन बगान सुपर जायंट तथा केरल ब्लास्टर्स एफसी, जो भारतीय फुटबॉल के दो सबसे बड़े फैन बेस वाले क्लब हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

आईएसएल के 14 क्लब सिंगल-लेग राउंड रॉबिन प्रारूप में कुल 91 मुकाबले खेलेंगे और सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाएगा। सभी मैच फैनकोड पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे और सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 पर प्रसारित होंगे।

सीज़न के उद्घाटन मुकाबले के बाद एआईएफएफ सुपर कप विजेता एफसी गोवा अपने अभियान की शुरुआत आईएसएल में पदार्पण कर रही इंटर काशी के खिलाफ फतोर्दा स्थित पीजेएन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे करेगा।

मोहन बगान इस मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा, क्योंकि उसकी पिछले सत्र की विजेता टीम का मुख्य ढांचा बरकरार है और उसे अपने उत्साही घरेलू समर्थकों का भरपूर साथ मिलेगा, जिनके बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।

मैच की पूर्व संध्या पर मोहन बगान के मुख्य कोच सर्जियोलोबेरा ने कहा, “हम सीज़न की शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे।

हमें इस स्थिति को सही तरीके से संभालना होगा और अपने स्टेडियम में समर्थकों के सामने खेलने का अवसर हमारे लिए विशेष है। यह सभी के लिए कठिन सीज़न होगा, लेकिन अब समाधान खोजने का समय है, बहाने बनाने का नहीं।”

वीवाईबीके में केरला ब्लास्टर्स की मेजबानी करेगा चैंपियन मोहन बगान सुपर जायंट

मरिनर्स के खिलाड़ी दिमित्रीपेत्राटोस ने कहा, “जीवन का एक अहम सबक है कि हमें पिछले परिणामों से आगे बढ़ना चाहिए और भविष्य की ओर देखना चाहिए। हमें वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना है और अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। हमारे पास देश की सर्वश्रेष्ठ टीम है, हमने अच्छी तैयारी की है और हम यहां जीतने आए हैं।”

दूसरी ओर, केरला ब्लास्टर्स ने भी अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों, विशेषकर भारतीय खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और रक्षा व आक्रमण में मजबूत विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है। केरला ब्लास्टर्स के मुख्य कोच डेविड कैटाला ने मैच से पहले कहा, “हम कल लीग की सर्वश्रेष्ठ टीम का सामना करने जा रहे हैं।

उनके पास कई शानदार खिलाड़ी हैं और हम उद्घाटन मुकाबला खेलने के लिए उत्साहित हैं। यह सच है कि वे डिफेंडिंग चैंपियन और देश की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं, लेकिन फुटबॉल में कुछ भी संभव है। हम तीन अंक हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे।”

मोहन बगान की विदेशी रक्षात्मक जोड़ी टॉमएल्ड्रेड और अल्बर्टोरोड्रिगेज के साथ ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड दिमित्रीपेत्राटोस और जेसनकमिंग्स टीम को संतुलन और स्थिरता प्रदान करते हैं। वहीं ब्लास्टर्स के नए विदेशी खिलाड़ी, उमरबाह, मार्लोनरूज़-त्रुजिलो और केविनयो के, देश में अपना पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेलेंगे।

केरला ब्लास्टर्स के मिडफील्डर दानिश फारूक ने कहा, “यह हमारे लिए कठिन सीज़न होगा। मोहन बागान एक मजबूत टीम है। यह खुद को साबित करने और सकारात्मक शुरुआत करने का अच्छा अवसर है। हम अपने प्रशंसकों को गर्व महसूस कराने की पूरी कोशिश करेंगे।”

दोनों टीमों के पास देश के बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी भी मौजूद हैं। मोहन बगान के लिए गोलकीपर विशाल कैथ अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि लिस्टन कोलाको और अनिरुद्धथापा ब्लास्टर्स की रक्षापंक्ति, जिसमें संदीप सिंह और हॉर्मिपाम शामिल हैं, को भेदने की कोशिश करेंगे।

युवा प्रतिभाओं में मोहन बगान के सुहैल अहमदभट और दिप्पेंदुबिस्वास तथा ब्लास्टर्स के विंगर निहाल सुदीश मुकाबले को और रोमांचक बनाएंगे।

फतोर्दा में पदार्पण कर रही इंटर काशी से भिड़ेगा सुपर कप विजेता एफसी गोवा

एएफसी चैंपियंस लीग टू में भाग लेकर मैच अभ्यास हासिल कर चुकी एफसी गोवा आईएसएल में पदार्पण कर रही इंटर काशी के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। इंटरकाशी ने 2024-25 आई-लीग का खिताब जीतकर आईएसएल में जगह बनाई है।

एफसी गोवा के मुख्य कोच मनोलोमार्केज़ ने मैच से पहले कहा,
“तैयारियां अच्छी रही हैं। यह टीम सिर्फ एक टीम नहीं बल्कि एक परिवार की तरह है, खिलाड़ी अनुशासित हैं और अच्छी ट्रेनिंग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए कठिन और बराबरी का होगा।

इंटर काशी एक मजबूत टीम है और उनके पास बेहद अनुभवी कोच हैं। अगर हमें जीतना है तो केवल शुरुआती 11 नहीं, बल्कि पूरी टीम को योगदान देना होगा।” यह मुकाबला गोवा के फतोर्दा स्थित पीजेएन स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां एफसी गोवा ने दिसंबर में एआईएफएफ सुपर कप का खिताब जीता था।

मनोलोमार्केज़ के नेतृत्व में और मजबूत भारतीय कोर के साथ गौर्स आत्मविश्वास से भरे होंगे। उन्हें दो बार के आईएसएल विजेता को चएंटोनियोहाबास के मार्गदर्शन में खेल रही इंटरकाशी से कड़ी चुनौती मिलेगी। प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंटर काशी के मुख्य कोच एंटोनियोहाबास ने कहा, “पहली छाप बनाना बेहद महत्वपूर्ण है।

हमें अपने पहले आईएसएल सीज़न में अच्छा प्रदर्शन करना है और सही दिशा में कदम बढ़ाने हैं। हमें पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ खेलना होगा ताकि सकारात्मक परिणाम हासिल किया जा सके।” इंटर काशी के कप्तान सुमीत पासी ने कहा, “हम पूरी तरह तैयार हैं और अपनी रणनीति को अमल में लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

प्री-सीज़न हमारे लिए तालमेल बनाने में महत्वपूर्ण रहा। हम मजबूत प्रदर्शन के लिए उत्सुक हैं और हर टीम का सम्मान करते हैं। कल हमारा सामना एक मजबूत टीम से होगा।”

इंतजार अब खत्म हो चुका है। इंडियन सुपर लीग एक बार फिर जुनून, रोमांच और नई उम्मीदों के साथ लौट रही है, जिसने पिछले एक दशक में भारतीय फुटबॉल की तस्वीर बदल दी है। नए सीज़न के आगाज़ के साथ क्लबों, खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच उत्साह चरम पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here