बॉलीवुड के महानायक धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डूबो दिया है। एक युग के अंत जैसा महसूस कराती है, जानकारी के अनुसार उनके बेटे सनी देओल ने पिता को अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार के समय माहौल गमगीन था, जहां अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कई मशहूर हस्तियां धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। सितारों की मौजूदगी यह दिखाती है कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि पीढ़ियों के दिलों पर छाए रहने वाले एक भावनात्मक जुड़ाव का नाम थे।
बताते चले कि, पिछले हफ्ते दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले कई दिनों से वे ICU में थे। बाद में उनका इलाज घर पर जारी था।
‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से फेमस धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के उन स्टार्स में शुमार थे, जिन्होंने एक नहीं बल्कि कई पीढ़ियों को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाया। ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘धरम वीर’, ‘अनुपमा’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में उनके शानदार एक्टिंग ने उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया है।
आने वाली पीढ़ियाँ धर्मेंद्र को उनकी फिल्मों, उनके सरल स्वभाव और उनके दमदार व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद रखेंगी। 89 साल की आयु में भी धर्मेंद्र एक्टिंग में सक्रिय हैं। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था।
अब वे श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ दिखेंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।










