बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब में पहली बार आयोजित होगा ‘बॉल्डर्स क्लासिक’

0
18

हैदराबाद: बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब तथा डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) के संयुक्त तत्वावधान में ‘बॉल्डर्स क्लासिक’ के प्रथम संस्करण का आयोजन 14 से 17 अप्रैल 2026 तक बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब, हैदराबाद में किया जाएगा।

भारत के अंतरराष्ट्रीय सितारे शुभंकर शर्मा और युवराज संधू होंगे आकर्षण का केंद्र ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई भारत में पुरुष पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक संचालन एवं मान्यता प्रदान करने वाली संस्था है।
₹1 करोड़ की कुल पुरस्कार राशि वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के माध्यम से डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पहली बार बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब में अपने आयोजन की शुरुआत कर रहा है।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब में पहला आयोजन

इस प्रतियोगिता में भारत एवं विदेशों से कुल 132 पेशेवर गोल्फर हिस्सा लेंगे, जिससे यह डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई कैलेंडर के प्रमुख और बहुप्रतीक्षित आयोजनों में शामिल हो गया है। स्ट्रोक प्ले प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में देश के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

टूर्नामेंट कार्यक्रम
• 12 अप्रैल (रविवार): प्रो-एम इवेंट
• 13 अप्रैल (सोमवार): पेशेवर खिलाड़ियों के लिए अभ्यास राउंड
• 14 से 17 अप्रैल (मंगलवार से शुक्रवार): मुख्य प्रतियोगिता
• 17 अप्रैल (शुक्रवार): पुरस्कार वितरण समारोह

टूर्नामेंट में भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शुभंकर शर्मा (दो बार डीपी वर्ल्ड टूर विजेता) और युवराज संधू (डीपी वर्ल्ड टूर के नियमित खिलाड़ी तथा 2025 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन) मुख्य आकर्षण होंगे।

इनके अलावा 2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में अग्रणी सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गांधास, हनी बैसोया और अजीतेश संधू सहित कई प्रमुख भारतीय पेशेवर भी भाग लेंगे। विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के एन. थंगराजा प्रमुख नाम हैं। इस आयोजन में 10 देशों से 20 विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

स्थानीय चुनौती का नेतृत्व हैदराबाद के पेशेवर खिलाड़ी मोहम्मद अजहर, विशेष शर्मा, सैयद सफदर हुसैन, एसएनएलजी वरम राजू, सुमित कोटवाल और अनिरुद्ध कामिरेड्डीपल्ली करेंगे। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए डॉ. एन.आर.एन. रेड्डी, प्रेसिडेंट एवं सीईओ – टीगोल्फ अलायंस तथा ओ एंड एम पार्टनर – बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब ने कहा,

“हमें पीजीटीआई बॉल्डर्स क्लासिक 2026 की मेजबानी करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह प्रतियोगिता देश के उत्कृष्ट पेशेवर गोल्फरों को एक मंच पर लाती है।

बोल्डर हिल्स में हमारा सतत प्रयास विश्वस्तरीय गोल्फिंग वातावरण विकसित करना रहा है और यह आयोजन इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल प्रतिस्पर्धी उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हैदराबाद को भारत में पेशेवर गोल्फ के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी स्थापित करते हैं।”

विश्वस्तरीय 18-होल चैंपियनशिप कोर्स और मनोहारी विन्यास के लिए प्रसिद्ध बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गोल्फ आयोजनों के प्रमुख स्थल के रूप में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है। पीजीटीआई बॉल्डर्स क्लासिक की मेजबानी हैदराबाद की भारत के गोल्फ परिदृश्य में बढ़ती प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करेगी।

इस अवसर पर मधुसूदन राव, सीएफओ एवं बिजनेस हेड – ईमार प्रॉपर्टीज, हैदराबाद ने कहा,“ईमार के लिए यह गर्व का विषय है कि बोल्डर हिल्स एक प्रमुख पीजीटीआई आयोजन की मेजबानी कर रहा है। यहां का कोर्स, अधोसंरचना और समग्र वातावरण इस स्तर की पेशेवर प्रतियोगिता के लिए आदर्श मंच प्रदान करता है।

हमें विश्वास है कि पीजीटीआई बॉल्डर्स क्लासिक 2026 खिलाड़ियों, भागीदारों और गोल्फ प्रेमियों के लिए एक उत्कृष्ट अनुभव सिद्ध होगा।”

प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा, “प्रथम बॉल्डर्स क्लासिक डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जोड़ है। बोल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब में पहली बार पेशेवर टूर्नामेंट आयोजित करना हमारे उस उद्देश्य के अनुरूप है जिसके तहत हम नए स्थलों की पहचान कर अपने पेशेवर खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर सृजित करना चाहते हैं।

यह स्थल अपनी विशिष्ट संरचना और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त परीक्षा और दर्शकों के लिए आकर्षक अनुभव प्रदान करेगा। हम बोल्डर हिल्स तथा सभी आयोजन सहयोगियों का उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।”

प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप जोहल ने कहा,
“हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि इस सत्र में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई कार्यक्रम सूची में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया भारत में पुरुष पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक संचालन एवं मान्यता प्रदान करने वाली संस्था है। यह इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन तथा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ पीजीए टूर्स की मान्यता प्राप्त सदस्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here