बसपा प्रवक्ता डॉ. एमएच खान सपा में शामिल, अखिलेश ने किया स्वागत

0
49

लखनऊ में ईद के मुबारक मौके पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना घटी, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पूर्व राज्य मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर शिरकत की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.एमएच खान ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।डॉ. एमएच खान साहब अब समाजवादी पार्टी के नेशनल पैनलिस्ट के तौर पर मुख्तलिफ टीवी चैनलों पर पार्टी का मौकिफ पेश करेंगे।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने डॉ.एमएच खान का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनकी ज्वाइनिंग से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर सलाहुद्दीन सिद्दीकी ने अखिलेश यादव का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी मौजूदगी से ईद का त्योहार और भी यादगार हो गया।

ये भी पढ़ें : ईद का यह पर्व जीवन में बरकत और खुशियां लेकर आये : विराज सागर दास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here