‘तू मेरी मैं तेरा’ के प्रोमो पर विवाद, राजीव राय ने मेकर्स पर जताई नाराजगी

0
102
साभार : गूगल

रॉम-कॉम फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी इन दिनों चर्चाओं में है। कुछ टाइम पहले ही मेकर्स ने इसका ऐलान वीडियो साझा किया था, जिसकी शुरुआत में फिल्म विश्वात्मा के सुपरहिट गाने सात समुंदर पार की बीट्स थीं।

फिल्म विश्वात्मा के निर्देशक राजीव राय ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि करण जौहर के बैनर को उनसे इजाजत लेनी चाहिए थी और ये बीट्स यूज करने के लिए उन्हें पेमेंट करनी चाहिए थी।

उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया कि, “ते मेरी मैं तेरा, मैं तेरा, तू मेरी के लेटेस्ट प्रोमो में सात समुंदर पार की बीट्स नहीं थीं। मुझे नहीं पता है कि मेकर्स ने इसे फिल्म में यूज किया है या नहीं। वो लोग मेरे गाने की बीट्स यूं ही यूज नहीं कर सकते हैं। किसी ने भी मुझसे इसके लिए इजाजत नहीं ली थी।

ये खराब ट्रेंड है कि पुराने फेमस गाने को यूं ही उठाकर यूज कर लो और बोल दो कि हमने म्यूजिक कम्पनी से राइट्स ले लिए हैं।” “यहां हुआ ये है कि सारेगामा को लगता है कि विश्वात्मा का म्यूजिक उनका है।

म्यूजिक कम्पनी इसे टीवी शो और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए यूज कर सकती है लेकिन मेरी फिल्म का म्यूजिक उठाकर किसी दूसरी फिल्म में ऐसे यूज नहीं कर सकती है।

उन्हें इस बारे में पहले मुझसे बात करनी चाहिए थी और मुझे पे करना चाहिए था। हर चीज पेपर पर होती तो ज्यादा बढ़िया रहता।” राजीव राय जिस तरह से नाराज हुए हैं, उससे लग रहा है कि वो तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स से काफी नाराज हैं। देखना होगा कि उनके गुस्से पर फिल्म के मेकर्स क्या सफाई देते हैं?

ये भी पढ़े : हेमा मालिनी ने धरम जी के साथ बिताया पलों को याद किया, बोली ये बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here