लखनऊ : सीएसडी सहारा बीकेटी ने प्रथम व्यूज एडवरटाइजिंग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पैरामाउंट क्लब को 80 रन से हराया। आरआर स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में सीएसडी सहारा बीकेटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 203 रन पर सिमट गयी।
टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के 47 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। निचले क्रम में अविकल्प मिश्रा ने 51 गेंदों पर 12 चौके से सर्वाधिक 68 रन का योगदान किया। इसके अलावा प्रतीक कुमार ने 25, आशुतोष यादव ने 24, राहुल कुमार ने 16 व आयुष प्रजापति ने 15 रन बनाये।
प्रथम व्यूज एडवरटाइजिंग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट
पैरामाउंट क्लब से आदित्य मिश्रा, विशाल मोदनवाल व वासु रूहेला ने 2-2 विकेट हासिल किये। सैयद सूफियान व विशाल कुमार को एक-एक विकेट मिले। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पैरामाउंट क्लब की टीम 36.1 ओवर में 123 रन ही बना सकी। टीम ने 34 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।
ये भी पढ़ें : फहीम, अमन व शिवांक ने पार्थ क्रिकेट क्लब को दिलाई जीत
फिर आदर्श कुशवाहा ने 67 गेंदों पर 6 चौके की सहायता से 57 रन जोड़े। उनके अलावा प्रणव सिंह (20) व बासु रूहेला (19) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।
सीएसडी सहारा बीकेटी से इजहार फैजी ने 4.1 ओवर में 10 रन और राहुल त्रिपाठी ने 8 ओवर में 2 मैडन के साथ 27 रन देकर 3-3 विकेट हासिल किये। मैन ऑफ़ द मैच सीएसडी सहारा बीकेटी के अविकल्प मिश्रा चुने गए।












