लंबे इंतजार के बाद अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ चुकी है।
पहले मोशन पोस्टर से सीक्वल की कहानी को लेकर भी हिंट दी गई और कलाकारों के बारे में भी खुलासा कर दिया है। अजय देवगन के साथ इसमें 8 शानदार सितारों को साथ में देख फैंस में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है क्योंकि वे इस बेहतरीन प्रेम कहानी के आगे के भाग को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने एक्स पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में मजेदार अंदाज में रकुल प्रीत सिंह का परिवार अजय को कार से बाहर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ हंगामा और कॉमेडी साथ में देखने को मिलेगा।
Pyaar ka sequel hai crucial! Kya Ashish ko milega Ayesha ke parents ka approval? 🫣 #PyaarVsParivaar #DeDePyaarDe2 in cinemas 14th November, 2025. 🙌🏻@ActorMadhavan @Rakulpreet #MeezaanJafri @anshul3112 @luv_ranjan @gargankur #TarunJain #BhushanKumar #KrishanKumar @ShivChanana… pic.twitter.com/ehfVwc0U54
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 11, 2025
प्रशंसकों ने उत्साह से कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा, ‘डबल मजा, डबल पागलपन!’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘आखिरकार, अजय देवगन सर वापस आ गए हैं, मेरी पसंदीदा फिल्म वापस आ रही है!’ कुछ ने पुरानी यादें भी ताजा कीं, एक यूजर ने टिप्पणी की, ‘तब्बू की याद आ रही है।’
Pyaar ka sequel hai crucial! 💘 Kya Ashish ko milega Ayesha ke parents ka approval? 🫣😵💫😬#PyaarVsParivaar#DeDePyaarDe2 — In Cinemas 14th Nov ❤️🎟️@ajaydevgn @ActorMadhavan #MeezaanJafri @anshul3112 @luv_ranjan @gargankur #TarunJain #BhushanKumar #KrishanKumar @ShivChanana… pic.twitter.com/zDlb8DEmYo
— Rakul Singh (@Rakulpreet) October 11, 2025
अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन सहित अन्य स्टार्स भी नजर आएंगे। इस बार तब्बू न सही, मगर कई नए चेहरे जरूर दिखाई देंगे। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में 14 नवंबर को आएगी।
दे दे प्यार दे’ (2019) एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसका निर्देशन अकिव अली ने किया था और निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया था।
इसमें अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि अन्य सितारों को सहायक भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म में लंदन के 50 साल के बिजनेसमैन आशीष की कहानी दिखाई गई है, जो 26 साल की आयशा से प्यार करने लगता है।
उनके रिश्ते में कई रुकावटें तब आती हैं जब आशीष, आयशा को भारत में अपने परिवार और पूर्व पत्नी मंजू से मिलवाता है। अब, दूसरे भाग में आशीष को आयशा के परिवार की मंजूरी लेने के लिए नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़े : दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में 14 नवंबर 2025 को दस्तक देगी










