लखनऊ। आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली के नए कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जबकि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ टीम बल्लेबाजी के लिए उतरेगी।
टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि सीजन के शुरुआती मैच में लक्ष्य का पीछा करना उनकी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने इकाना की पिच पर शाम के समय ओस की संभावित भूमिका को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
हालांकि मुकाबले से पहले दोनों टीमों को बड़े झटके लगे। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Mitchell Starc चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी Lungi Ngidi और T. Natarajan पर रहेगी।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को भी झटका लगा है, क्योंकि श्रीलंका के स्टार स्पिनर Wanindu Hasaranga अभी तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं, जिससे टीम का स्पिन अटैक थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है।
दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास की बात करें तो अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ ने 3 और दिल्ली ने 4 मैच जीते हैं।
ये भी पढ़ें : लखनऊ में IPL का आगाज, पंत-राहुल की टक्कर पर टिकी नजरें
लखनऊ में हुए 3 मुकाबलों में दिल्ली को बढ़त हासिल है, जहां उसने 2 बार जीत दर्ज की है। मुकाबले में दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं, लेकिन शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों का प्रदर्शन और बाद में ओस का असर मैच का रुख तय कर सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
- लखनऊ सुपर जायंट्स:
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव। - दिल्ली कैपिटल्स:
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।











