ध्रुव जुरैल को इंडिया-ए की कप्तानी, श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज सीरीज पर करेंगे फोकस

0
186

लखनऊ। इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच से पहले टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को कप्तानी सौंपी गई है, क्योंकि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे।

अय्यर फिलहाल ब्रेक पर हैं और मुंबई लौट गए हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि वह यह चार दिवसीय मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उनका यह कदम रणनीतिक माना जा रहा है।

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच मंगलवार से 

दरअसल, 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अय्यर अपनी जगह पक्की करने और मानसिक व शारीरिक तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

श्रेयस के हटने से इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए इंडिया-ए की कमान अब ध्रुव जुरैल के हाथों में है, जो पहले उनके डिप्टी थे। यह बदलाव जुरैल के लिए बड़ा मौका है, क्योंकि कप्तान के रूप में वह युवा खिलाड़ियों को लीड करेंगे और अपनी लीडरशिप क्षमता भी साबित कर सकेंगे।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ यह मैच केवल नतीजे के लिहाज से नहीं, बल्कि भविष्य के खिलाड़ियों की पहचान और तैयारियों के लिए अहम है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित दल इस सीरीज को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के सुनहरे मौके की तरह देख रहा है।

अय्यर का निर्णय भले ही टीम से अस्थायी दूरी को दिखाता है, लेकिन इसका संकेत साफ है – इंडिया-ए की यह सीरीज और ध्रुव जुरैल की कप्तानी जहाँ नई प्रतिभाओं के लिए मंच है, वहीं श्रेयस अय्यर के लिए यह वक्त टेस्ट टीम की बड़ी चुनौती पर नजरें टिकाने का है।

ये भी पढ़ें : बारिश बनी विलेन, भारत ए–ऑस्ट्रेलिया ए अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here