‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर आउट: ग्लोबल मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिक्स

0
45
@jiostudios

फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और फैंस के बीच सनसनी फैल गई है।

ट्रेलर ने सिर्फ उत्साह बढ़ाया ही नहीं, बल्कि दर्शकों के बीच सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि पहले भाग की कहानी अब किस मोड़ पर जाएगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं। वे ल्यारी के ‘किंग’ बनकर अपने दुश्मनों से बदला लेने में जुटे हैं।

ट्रेलर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की भी झलक मिलती है, जो पहले भाग में मारा गया था। अब रहमान डकैत की विरासत और उससे जुड़े खतरनाक बवाल कहानी में नई सस्पेंस पैदा कर रहे हैं। ट्रेलर में यह भी संकेत मिलता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद पाकिस्तान में भयंकर उथल-पुथल मची है।

ट्रेलर के इंटेंस एक्शन सीक्वेंस और दमदार डायलॉग्स जैसे “हौसला – ईंधन – बदला” ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं, यह साफ संकेत है कि कहानी अब पहले से ज्यादा पर्सनल और जानलेवा हो गई है।

कहानी में जान डालते हैं संजय दत्त (असलम चौधरी), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और अन्य स्टार्स, जिनके दमदार अभिनय ने ट्रेलर की गहराई बढ़ा दी है। साथ ही आर माधवन की मौजूदगी इसे और भी प्रभावशाली बनाती है।

निर्देशक आदित्य धर ने बड़े पैमाने पर एक्शन, ग्लोब-ट्रॉटिंग मिशन और पर्सनल रिवेंज का बेहतरीन मिश्रण पेश किया है। बैकग्राउंड म्यूजिक की पावरफुल धुनें हर सीन की रोमांचक ऊर्जा को दोगुना कर देती हैं।

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धमाल मचाया था। ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इससे भी बड़ी कमाई और उत्साह पैदा करेगी।

फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी धुरंधर: द रिवेंज को आदित्य धर ने इसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।

ये भी पढ़े : धुरंधर: द रिवेंज के टीजर में रणवीर सिंह के दोहरे किरदार ने जीता फैंस का दिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here