बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का दिन धमाकेदार रहा, खासकर रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर’ के लिए। रिलीज के छह दिन बाद भी यह फिल्म रफ्तार पकड़कर दौड़ रही है और बाकी फिल्मों की कमाई पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28.60 करोड़ की जोरदार ओपनिंग की। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 33.10 करोड़ पहुंच गई, जबकि रविवार को फिल्म ने धमाका करते हुए 44.80 करोड़ की कमाई की।
इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 24.30 करोड़ और मंगलवार को 28.60 करोड़ कमाए। बुधवार को फिल्म ने 29.20 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही कुल कलेक्शन 188.60 करोड़ तक पहुंच गया है।
धुरंधर की कमाई के ग्राफ को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर’ जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है और 500 करोड़ की ओर भी तेज़ी से बढ़ रही है।
कृति सेनन और धनुष स्टारर ‘तेरे इश्क में’ ने पहले हफ्ते शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ‘धुरंधर’ के आते ही फिल्म की रफ्तार थम गई। दूसरे वीकेंड पर उम्मीद जगाने वाली कमाई के बाद सोमवार को फिल्म का कलेक्शन गिरकर 2.50 करोड़ रह गया।
मंगलवार को थोड़ा सुधार हुआ और 2.85 करोड़ मिले, लेकिन बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 1.85 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ कुल कलेक्शन 107 करोड़ रुपये हो चुका है। साफ है कि ‘धुरंधर’ की आंधी ने ‘तेरे इश्क में’ को टिकने नहीं दिया।
ममूटी की ‘कलमकावल’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बढ़िया प्रदर्शन किया था। पहले दिन 5 करोड़, दूसरे दिन 5.5 करोड़ और तीसरे दिन 6 करोड़ कमाकर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की।
लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। सोमवार को कमाई 2.9 करोड़ और मंगलवार को 2.8 करोड़ रही। बुधवार को फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 24.30 करोड़ रुपये हो गया।
ये भी पढ़े : धुरंधर की कमाई ने ग्लोबल और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
ये भी पढ़े : धुरंधर मंडे टेस्ट में पास, कमाई के मामले में सलमान की सिकंदर को पछाड़ा










