जिला फुटबॉल लीग 2025 : एक्स स्टूडेंट क्लब और फॉल्कन रिजर्व की जीत

0
188

लखनऊ। एक्स स्टूडेंट क्लब और लखनऊ फॉल्कन रिजर्व ने जिला फुटबॉल लीग 2025 के सुपर लीग राउंड में शानदार जीत दर्ज की। चौक स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबलों में पहले मैच में एक्स स्टूडेंट क्लब ने सैटसन क्लब को 7–1 से हराया।

जिला फुटबॉल लीग

विजेता टीम की ओर से कैश ने 2वें, 51वें और 69वें मिनट में तीन गोल दागे। वहीं साजन (7वां मिनट), अनश (20वां), अयान (26वां) और परमीत (70वां मिनट) ने एक-एक गोल किया। सैटसन क्लब से एकमात्र गोल रेयान 13वें मिनट में कर सके।

दूसरे मैच में लखनऊ फॉल्कन रिजर्व ने मिलानी क्लब को 3–1 से मात दी। विजेता की ओर से अनश (19वां), विशेष गौतम (22वां) और करन (31वां) ने गोल किए, जबकि मिलानी क्लब से मोहित (29वां) ने एकमात्र गोल किया।

ये भी पढ़ें : टेक्ट्रो एफसी की दमदार जीत, लखनऊ फॉल्कन को 2-0 से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here