दिवाली ब्रेक खत्म, मनीष पॉल लौटे फिल्म ‘वन’ के सेट पर

0
299
Maniesh Paul (@manieshpaul)

दिवाली की छुट्टियों के बाद अपनी जबरदस्त एनर्जी और बेहतरीन चार्म के लिए मशहूर मनीष पॉल एक बार फिर अपनी अगली फिल्म ‘वन’ की शूटिंग पर लौट आए हैं।

उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के ज़रिये शेयर करते हुए खुद अपने दर्शकों तक पहुंचाई है। उन्होंने लिखा, “Holiday done Back to where I belong… Let’s do this!!! LIGHTS CAMERA PAUL…#vvan”

मनीष पॉल फिल्म “वन” में एक बेहद दिलचस्प और रहस्यमयी किरदार में नज़र आएंगे, जो हालिया रिलीज ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में उनके निभाए गए किरदार से बिल्कुल अलग होगा। बालाजी टेलीफिल्म्स की आगामी फिल्म ‘वन’ में मनीष पॉल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया भी नज़र आएंगे।

Maniesh Paul (@manieshpaul)

हर फ्रेम में जान डाल देने वाले मनीष पॉल की दिवाली ब्रेक के बाद फिल्म सेट पर वापसी उनके दमदार करियर का एक और रोमांचक अध्याय साबित होने जा रही है।

अगर यह कहें तो गलत नहीं होगा कि ‘वन’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ मनीष एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा से पर्दे पर चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़े : ‘जंगल में भटकती निगाहें’, सिद्धार्थ मल्होत्रा की स्टोरी ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here